CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शासकीय परिसरों में राजनीतिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अन्य राज्य > आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शासकीय परिसरों में राजनीतिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध
अन्य राज्यअपराधछत्तीसगढ़देशमनोरंजनराजनीतिविदेश

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शासकीय परिसरों में राजनीतिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध

Last updated: January 20, 2025 4:49 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

एमसीबी: नगरपालिका निर्वाचन 2024-25 की घोषणा आज 20 जनवरी 2025 हो चुकी है, एवं आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। इस अवधि के दौरान कोई भी राजनीतिक दल के व्यक्ति, मंत्रीगण, सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) के पदाधिकारी आदि निर्वाचन प्रचार के कार्य से शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय सर्किट हाउस, रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस में निर्वाचन प्रचार अथवा राजनीतिक यात्रा के उद्देश्य से न तो ठहर सकते है और न ही वहां पर राजनीतिक गतिविधि कर सकते है। पात्रता अनुसार तथा उपलब्धता अनुसार उन्हें सर्किट हाऊस, रेस्ट हाऊस, गेस्ट हाऊस उपलब्ध कराया जा सकता है, किन्तु इस हेतु निम्न कार्यवाही किया जाये जैसे- उनसे निर्धारित राशि जमा कराकर विधिवत रसीद दी जाये, टेलीफोन हेतु पृथक रजिस्टर रखा जाये तथा किये गये काल्स की निर्धारित राशि वसूल की जाये, भोजन इत्यादि की व्यवस्था नहीं की जाये, किसी प्रकार की राजनैतिक बैठक अथवा विचार विमर्श नहीं करने दिया जाये और एक रजिस्टर रखा जाये जिसमें आगन्तुक का नाम, पता, यात्रा का प्रयोजन, ली गई राशि, इत्यादि कर समस्त ब्यौरा अंकित किये जाये।
जब कभी भी निर्वाचन प्रेक्षक या राज्य निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी उपरोक्त अभिलेखों की मांग करते है तो उन्हें रिकार्ड उपलब्ध कराया जाये। इसके साथ ही शासकीय, अर्द्धशासकीय सर्किट हाऊस, रेस्ट हाऊस, गेस्ट हाऊस, आफिसर्स मेस इत्यादि का आरक्षण, जिला मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेन्द्रगढ़ एंव जिला सत्कार अधिकारी एमसीबी और अन्य स्थानों पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (न.पा.) द्वारा किया जायेगा। कक्षों के आरक्षण में निम्नानुसार प्राथमिकता निर्धारित की जाती है- जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक और छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग पदाधिकारी एंव उनके कार्यालय के अधिकारी तथा निर्वाचन कार्य से संबंधित अन्य अधिकारी को प्राथमिकता दिया जायेगा।
ध्यातव्य है कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों, प्रेक्षकों आदि के लिए कमरे सदैव आरक्षित रखें जायें। इसके उपरान्त यदि कक्ष उपलब्ध होता है तो अन्य व्यक्तियों को उल्लेखित प्रक्रिया अनुसार आरक्षित किया जा सकता है। यह प्रतिबंध निर्वाचन प्रक्रिया समापन दिनांक तक सम्पूर्ण मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्रभावशील रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद बड़े खुलासे।
Next Article पुलिस फाइटर ने जीता टीटीएल क्रिकेट प्रतियोगिता, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने दी जीत की बधाई।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account