CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: विजयराज अग्रवाल बने भगवान श्री अग्रसेन प्रतिमा स्थापना आयोग के प्रदेश संयोजक
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अन्य राज्य > विजयराज अग्रवाल बने भगवान श्री अग्रसेन प्रतिमा स्थापना आयोग के प्रदेश संयोजक
अन्य राज्यछत्तीसगढ़देशसरगुजा संभाग

विजयराज अग्रवाल बने भगवान श्री अग्रसेन प्रतिमा स्थापना आयोग के प्रदेश संयोजक

Last updated: December 30, 2025 3:30 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


छत्तीसगढ़ में हर गांव–शहर तक पहुंचेगा महाराजा अग्रसेन का संदेश


रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन से संबद्ध छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने विजयराज अग्रवाल को भगवान श्री अग्रसेन प्रतिमा स्थापना आयोग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सम्मानीय श्री अशोक अग्रवाल (रायपुर) द्वारा की गई। नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि विजयराज अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त नगर पंचायतों, नगरपालिकाओं, नगर निगमों एवं विकासखंड मुख्यालयों में भगवान महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमाएं स्थापित होंगी।


नियुक्ति के पश्चात विजयराज अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सामाजिक न्याय, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के महान प्रतीक रहे हैं। उनके सिद्धांतों ने न केवल अग्रवाल समाज, बल्कि संपूर्ण भारतीय समाज को उद्यमशीलता, परोपकार और आत्मनिर्भरता की दिशा दिखाई है। उन्होंने व्यापार एवं वाणिज्य को बढ़ावा देकर आर्थिक समृद्धि की मजबूत नींव रखी और समाज को संगठित करने का अद्वितीय मॉडल प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में एक व्यापक जनआंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम व शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भगवान महाराजा अग्रसेन जी की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह अभियान त्याग, सहयोग, अहिंसा और आत्मनिर्भरता जैसी अमर शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।


विजयराज अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के उस ऐतिहासिक संदेश को स्मरण कराया, जिसमें उन्होंने समाज निर्माण के लिए प्रत्येक परिवार से एक ईंट और एक रुपया देने की अवधारणा प्रस्तुत की थी–जो आर्थिक समरसता और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण है।


उन्होंने बताया कि यदि स्थानीय अग्रवाल सभा द्वारा ग्राम पंचायत, नगर पंचायत या नगरपालिका से प्रतिमा स्थापना की अनुमति/अनापत्ति प्राप्त कर ली जाती है, तो भगवान महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की व्यवस्था कोरबा के सम्मानित श्री अशोक मोदी एवं कृष्णा हुंडई परिवार के सौजन्य से की जाएगी।


अंत में विजयराज अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि प्रदेश के कोने-कोने तक महाराजा अग्रसेन जी का संदेश पहुंचे और आधुनिक समाज में उनकी शिक्षाएं सामाजिक न्याय, सामुदायिक सेवा और एकता के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करें। प्रतिमा स्थापना का यह अभियान न केवल सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाली एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article पिकअप में ठूँस-ठूँसकर मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
Next Article 20 लाख की लूट का पर्दाफाश: सरगुजा पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account