प्रभावशाली समाचार रिपोर्ट
इसी क्रम में आज बसदेई चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व चेकिंग पर निकले थे। चेकिंग के दौरान बसदेई चौक के पास दो पिकअप वाहन— CG 15 CY 2026 और CG 29 AF 3433— संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। रोककर जाँच करने पर दोनों वाहनों में बिना किसी वैध टोकन के अवैध रूप से धान लोड पाया गया।

चौकी प्रभारी द्वारा मौके पर ही दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया तथा प्रकरण को आगे की कार्रवाई हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी भैयाथान को सुपुर्द किया गया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के साथ स्टाफ के आरक्षक रामकुमार, अशोक केवट तथा सैनिक अनिल विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध परिवहन पर बड़ी रोक लगी है और क्षेत्र में संदेश गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित है।


