CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर जिले में छह स्थानों पर कृषक शिविर आयोजित, 900 से अधिक किसानों ने लिया भाग’
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > सरगुजा संभाग > विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर जिले में छह स्थानों पर कृषक शिविर आयोजित, 900 से अधिक किसानों ने लिया भाग’
सरगुजा संभाग

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर जिले में छह स्थानों पर कृषक शिविर आयोजित, 900 से अधिक किसानों ने लिया भाग’

Last updated: June 9, 2025 5:27 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर 09 जून 2025 कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज कृषकों को वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीकों से जोड़ने हेतु दो पालियों में कुल छह शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, समस्याओं के समाधान और नवीन तकनीकों की जानकारी देना रहा।

प्रातः सत्र में तीन स्थानों पर लगे शिविर
सुबह के सत्र में रेवटी, धरतीपारा और मदनेश्वरपुर में शिविर आयोजित किए गए। रेवटी शिविर में रेवटी, बटई, धोंधा, सोनडीहा, गोवर्धनपुर, चांचीडांड और डांडकरवां ग्रामों के किसान शामिल हुए। धरतीपारा शिविर में बरौल, केनापारा और धरतीपारा के कृषकों ने भाग लिया। मदनेश्वरपुर शिविर में नारायणपुर, मदनेश्वरपुर और भुवनेश्वरपुर के किसान शामिल हुए।


अपराह्न सत्र में तीन अन्य शिविरों का आयोजन
दोपहर के समय चंदौरा, लक्ष्मीपुर और पोड़ी में शिविरों का आयोजन हुआ। चंदौरा शिविर में चंदौरा, नवाधक्की, गोरगी, जजावल, गिरिया, अंजानी देवरी, पकनी, दरहोरा, सेमई, घाटपेण्डारी, डोमहत और मायापुर के कृषक उपस्थित रहे। लक्ष्मीपुर शिविर में लक्ष्मीपुर, बतार और राई ग्रामों के किसान शामिल हुए। पोड़ी शिविर में पोड़ी, गोवंदपुर, तेजपुर, तेलाईमुड़ा, सुमेरपुर और लेडुआ से किसान पहुंचे।


शिविरों में मिला तकनीकी मार्गदर्शन।


शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि वैज्ञानिकों, कृषि सखी, कृषक मित्र, पशु सखी एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। किसानों को मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक और जैविक खेती, उन्नत बीज एवं कृषि यंत्रों का उपयोग, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन तथा पशुपालन और उद्यानिकी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।शिविर स्थल रेवटी एवं चंदौरा  में वैज्ञानिक डॉ के.एल. पैकरा, शिविर स्थल धरतीपारा एवं लक्ष्मीपुर में वैज्ञानिक डॉ योगेंद्र राठौर और  शिविर स्थल मदनेश्वरपुर एवं पोडी में वैज्ञानिक डॉ आर. एस. सिदार द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

इन शिविरों में कुल 900 से अधिक किसानों ने सहभागिता की। इस अवसर पर 2 केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड), 10 सॉयल हेल्थ कार्ड, 3 खाद्य वितरण और 460 फलदार पौधों का वितरण किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article “ऑपरेशन तलाश” में सूरजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: दिल्ली, गोवा, बिहार समेत विभिन्न राज्यों से 20 गुमशुदा महिला-पुरुष बरामद, परिजनों में लौटी मुस्कान
Next Article टांगी से 9 माह के मासूम की हत्या, पत्नी पर जानलेवा हमला–आरोपी पति गिरफ्तार।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
छत्तीसगढ़ देश राजनीति सरगुजा संभाग March 20, 2026
HDFC Bank में ‘नैतिक संकट’! चेयरमैन का अचानक इस्तीफा, शेयर 5% तक गिरे अंदरूनी सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ देश विदेश March 20, 2026
धरमजयगढ़ में कोर्ट भवन निर्माण को लेकर बवाल: पुलिस कॉलोनी की महिलाओं और वकीलों के बीच तीखा विवाद, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026
न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा साथ ही साथ अर्थ दंड से भी दंडित किया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account