CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: होली पर कड़ा पहरा: भटगांव में शांति समिति की अहम बैठक, हुड़दंग और ड्रिंकिंग ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > होली पर कड़ा पहरा: भटगांव में शांति समिति की अहम बैठक, हुड़दंग और ड्रिंकिंग ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस..
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

होली पर कड़ा पहरा: भटगांव में शांति समिति की अहम बैठक, हुड़दंग और ड्रिंकिंग ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस..

Last updated: March 1, 2026 3:40 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

भटगांव
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भटगांव थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
बैठक में भटगांव विधानसभा के मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, तहसीलदार शिव नारायण राठिया, CMO राजेश कुशवाहा, नगर पंचायत जरही अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े, नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष पति फुलेश्वर राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

थाना प्रभारी श्री फिरदौसी ने स्पष्ट किया कि होली के नाम पर किसी भी प्रकार की अराजकता, सड़क पर हुड़दंग या कानून उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:


ट्रिपल सवारी वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई
नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्यवाही तेज डीजे व ध्वनि प्रदूषण पर पूर्ण प्रतिबंध
सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती
अनावश्यक रूप से मुखौटा पहनकर घूमने वालों पर निगरानी।


एसएसपी की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश

इसी क्रम में जिला मुख्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में प्रशांत कुमार ठाकुर (डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर) ने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


उन्होंने लंबित अपराधों, शिकायतों, गुम इंसान मामलों एवं धारा 173(8) के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।


सुरक्षा के विशेष इंतजाम
होलिका दहन एवं होली के दिन प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से सघन वाहन जांच
स्टंटबाजी एवं मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई
वारंट-समंस की तामीली में लापरवाही पर दंडात्मक कदम
एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गंभीर विवेचना
एसएसपी श्री ठाकुर ने नागरिकों से अपील की कि होली को मर्यादित और सुरक्षित तरीके से मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 94791-93999 पर दें।


प्रशासन का स्पष्ट संदेश
त्योहार खुशियों का है, लेकिन कानून सर्वोपरि है।
भटगांव थाना एवं सूरजपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि शांति भंग करने वालों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शांति समिति की यह बैठक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय का मजबूत उदाहरण बनी, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article गांजा तस्करी के मामले मे 04 आरोपी गिरफ्तार, कुल 04 लाख 86 हजार का मशरूका जप्त..
Next Article पेट्रोल पंप में शराबी हुड़दंग, सनरूफ से गाना बजाकर मचाया आतंक
झिलमिली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार जब्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

पेट्रोल पंप में शराबी हुड़दंग, सनरूफ से गाना बजाकर मचाया आतंक
झिलमिली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार जब्त
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 1, 2026
गांजा तस्करी के मामले मे 04 आरोपी गिरफ्तार, कुल 04 लाख 86 हजार का मशरूका जप्त..
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 28, 2026
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर की चेतावनी, होली पर सड़क पर हुड़दंग नहीं चलेगा, नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 28, 2026
सरगुजा में पत्रकार से मारपीट: FIR दर्ज, गिरफ्तारी नहीं  प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 27, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account