CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: तीन महीने की दहशत का अंत: मनेन्द्रगढ़ में मादा भालू व दो शावकों का सफल रेस्क्यू वन विभाग की बड़ी कार्रवाई से शहर में लौटा सुकून।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > तीन महीने की दहशत का अंत: मनेन्द्रगढ़ में मादा भालू व दो शावकों का सफल रेस्क्यू वन विभाग की बड़ी कार्रवाई से शहर में लौटा सुकून।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

तीन महीने की दहशत का अंत: मनेन्द्रगढ़ में मादा भालू व दो शावकों का सफल रेस्क्यू वन विभाग की बड़ी कार्रवाई से शहर में लौटा सुकून।

Last updated: December 18, 2025 1:19 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 



एमसीबी/मनेन्द्रगढ़
मनेन्द्रगढ़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में बीते करीब तीन महीनों से दहशत का कारण बनी मादा भालू और उसके दो शावकों को वन विभाग ने सफल रेस्क्यू कर पिंजरे में सुरक्षित कैद कर लिया है। भालुओं की गिरफ्त में आने के साथ ही शहरवासियों ने राहत की सांस ली और लंबे समय से बना भय का माहौल समाप्त हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मादा भालू अपने दोनों शावकों के साथ शहर के विभिन्न वार्डों, रिहायशी इलाकों, खेतों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे क्षेत्रों में लगातार विचरण कर रही थी। विशेषकर रात्रि के समय भालुओं की आवाजाही से नागरिकों में भय व्याप्त था। कई बार आमने-सामने मुठभेड़ जैसी स्थिति बनी, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए, वहीं कुछ को गंभीर चोटें आईं। लगातार घटनाओं से वन विभाग के प्रति नाराजगी भी बढ़ने लगी थी।

विशेष रणनीति से मिली सफलता।

लगातार बढ़ती घटनाओं और जनदबाव को देखते हुए वन विभाग ने विशेष रणनीति के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हसदेव इन होटल के समीप उपयुक्त स्थान पर पिंजरा लगाया गया। मंगलवार देर रात दोनों शावक पिंजरे में फंस गए, जबकि मादा भालू सतर्कता बरतते हुए मौके से निकल गई।

बुधवार को मादा भालू अपने बच्चों को छुड़ाने के प्रयास में शहर के आसपास, कॉलेज परिसर और वन मंडल क्षेत्र में घूमती नजर आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रैक्यूलाइजेशन की कार्रवाई तेज की गई। कानन पेंडारी, बिलासपुर से आई वेटनरी डॉक्टरों की टीम—डॉ. चंदन एवं डॉ. अजीत पांडेय—और मनेन्द्रगढ़ वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन परिसर के भीतर मादा भालू को बेहोश कर सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद किया। बाद में मादा भालू और दोनों शावकों को एक ही पिंजरे में शिफ्ट कर दिया गया। रेस्क्यू की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।



राजनीतिक बयान भी आए सामने।

कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की लगातार मांग, आंदोलन और जनदबाव के चलते वन विभाग हरकत में आया। उन्होंने कहा कि डीएफओ से शिकायत, कार्यालय घेराव, रेंजर से सवाल और थाने तक शिकायत के बाद करीब चार महीनों में यह कार्रवाई संभव हो सकी। उन्होंने जनता की सुरक्षा और आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात भी कही।

वन परिक्षेत्राधिकारी का स्वागत, विभाग की सराहना।

भालू के सकुशल रेस्क्यू के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने वन परिक्षेत्राधिकारी का फूल-माला से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका की प्रथम नागरिक भी उपस्थित रहीं। शहरवासियों ने कहा कि अब उन्हें अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर व्याप्त भय से मुक्ति मिली है।

वन विभाग द्वारा कई दिनों तक लगातार चलाए गए इस अभियान की शहरवासियों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने सराहना करते हुए विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
तीन महीनों की दहशत पर विराम लगने के साथ ही मनेन्द्रगढ़ में एक बार फिर सुकून लौट आया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article एक चिट्ठी, एक सिस्टम और एक ‘सेठ’ जब व्यंग्य ने सत्ता की परतें उधेड़ दीं।
Next Article क्रिसमस की खुशियों ने बिस्तरों से सड़कों तक बिखेरा उल्लास भटगांव से जरही तक निकली भव्य क्रिसमस शोभायात्रा, केरोल गीतों से गूंजा इलाका।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account