सूरजपुर, 20 जून 2025
जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर बाल श्रमिक सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत टास्क फोर्स द्वारा जिले में सक्रियता से निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र नयनपुर, गिश्वरगंज और सूरजपुर स्थित कुल 5 राइस मिल और एक ढाबा का निरीक्षण किया गया।
जांच दल ने महामाया राइस मिल, मित्तल राइस मिल, साकेत प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज, ओम राइस प्रोडक्ट्स, विद्या गैस इंडस्ट्रीज तथा पंचवटी ढाबा में पहुंचकर कार्यस्थल की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी दी गई और उन्हें बाल श्रम उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।


टीम ने मजदूरों से पारिश्रमिक, भुगतान व्यवस्था एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
🔔 जिला प्रशासन ने बाल श्रम की सूचना देने हेतु नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं :
📞 9009998660 (रमेश साहू, श्रम कल्याण निरीक्षक)
📞 7247679978 (असलम परवेज कादरी, श्रम निरीक्षक)
📞 9479219748 (पंखासियुस, श्रम उप निरीक्षक)
निरीक्षण टीम में श्रम पदाधिकारी के. केरकेट्टा, श्रम निरीक्षक असलम कादरी, रमेश साहू, पंखासियुस, बाल संरक्षण इकाई से अंजनी साहू, सामाजिक कार्यकर्ता पवन बीवर, तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।