CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: “”शासकीय उचित मूल्य की दुकान में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी, दो महीने बाद भी नहीं मिली न्याय, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > “”शासकीय उचित मूल्य की दुकान में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी, दो महीने बाद भी नहीं मिली न्याय, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश।
छत्तीसगढ़राजनीति

“”शासकीय उचित मूल्य की दुकान में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी, दो महीने बाद भी नहीं मिली न्याय, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश।

Last updated: May 19, 2025 10:24 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


सूरजपुर:– जिले के ग्राम पंचायत सोनपुर (शि.), जनपद पंचायत भैयाथान स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में खाद्यान्न वितरण में गंभीर गड़बड़ी की शिकायत के बावजूद प्रशासन की उदासीनता ने ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा दिया है। मार्च 2025 से अप्रैल 2025 तक का चना तथा मई 2025 का चावल, शक्कर एवं चना का वितरण अब तक नहीं किया गया है।

ग्रामीणों का आक्रोश:
दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कलेक्टर, तहसीलदार और एसडीएम से की गई शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम पंचायत सोनपुर (शि.) के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सुशासन तिहार सहित कई मंचों पर अपनी पीड़ा व्यक्त की, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने इस गंभीर समस्या पर संज्ञान नहीं लिया।


दर्जनों ग्रामीणों ने फिर लगाई गुहार:
आज एक बार फिर दर्जनों ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। उनका कहना है कि क्या यही है “विष्णु का सुशासन”? जहां गरीब परिवार दो महीने से राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण गाँव के गरीब परिवारों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है।


सुशासन पर सवाल:
ग्रामीणों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या यही है असली सुशासन? जहाँ जनता की आवाज को अनसुना कर दिया जाता है और गरीबों को उनके हक का राशन भी नहीं मिल पाता?”

प्रशासन की चुप्पी:
अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article वकील द्वारा रेप, ब्लैकमेल करने का आरोप; पत्रकार को धमकी देने का मामला आया सामने।
Next Article “नोटिस बनाम न्यूज”: रतनपुर में पत्रकार और ASI आमने-सामने, मामला पहुँचा कप्तान दरबार की दहलीज पर।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
छत्तीसगढ़ देश राजनीति सरगुजा संभाग March 20, 2026
HDFC Bank में ‘नैतिक संकट’! चेयरमैन का अचानक इस्तीफा, शेयर 5% तक गिरे अंदरूनी सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ देश विदेश March 20, 2026
धरमजयगढ़ में कोर्ट भवन निर्माण को लेकर बवाल: पुलिस कॉलोनी की महिलाओं और वकीलों के बीच तीखा विवाद, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026
न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा साथ ही साथ अर्थ दंड से भी दंडित किया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account