CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: शिकायत धरी रह गई और बाजार क्षेत्र की शासकीय भूमि पर तन गई पक्की दुकान पालिका अधिकारी ने नही की कोई कार्यवाही।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > शिकायत धरी रह गई और बाजार क्षेत्र की शासकीय भूमि पर तन गई पक्की दुकान पालिका अधिकारी ने नही की कोई कार्यवाही।
छत्तीसगढ़

शिकायत धरी रह गई और बाजार क्षेत्र की शासकीय भूमि पर तन गई पक्की दुकान पालिका अधिकारी ने नही की कोई कार्यवाही।

Last updated: April 18, 2025 1:13 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 



पंद्रह दिन पहले अतिक्रमण के शिकायत आवेदन पर, नगर पालिका सीएमओ गिरीश कुमार चंद्रा ने कहा की, पत्र मुझ तक नही पहुंचा है  , आवक जावक शाखा में ही होगा। 

गरियाबंद:–नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्ड नं 09 में वर्षो पुराना सब्जी मार्केट है ,विगत कई वर्षों से यहां साप्ताहिक बाजार लगता रहा है, बल्कि अब तो यहां रोजाना सब्जी मार्केट लगता है। 

ग्राम पंचायत काल से ही इस बाजार एरिया में अतिक्रमण चल रहा है, बहुत से लोगों ने बाजार की इस सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण करते हुये पक्की दुकाने और घर बना लिये है।

ग्राम पंचायत के बाद नगर पंचायत और फिर नगर पालिका परिषद का गठन होते तक ,इस सब्जी मार्केट में अवैध अतिक्रमण की संख्या और क्षेत्र फल इतना बढ़ गया कि अब यहां साप्ताहिक बाजार के दिन या सामान्य दिनों में भी शाम के वक्त , पैदल चलना दुष्कर हो गया है।

पालिका प्रशासन के द्वारा नाम मात्र कभी कभार अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई , इस कार्यवाही की चपेट में सब्जी पसरा लगाये आस पास के छोटे मोटे किसान या ठेले-खोमचे वाले ही आये।

रसूखदारों के पक्के अतिक्रमण पर कार्यवाही का बुलडोजर कभी नहीं चल पाया।

बात हो चली थी, दर -गुजर चल रहा था, किन्तु आज जिला मुख्यालय बनने के बाद भी अतिक्रमित भूमि पर पक्का निर्माण किया जाना सवाल खड़े करता है। 


इधर सुशासन तिहार के बीच छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ,शिकायतों समस्याओं के समाधान के लिये प्रतिबद्धता के दावे के साथ अभियान चलाए हुये है, और उधर अफसर है कि हाथों हाथ दिये गये शिकायती आवेदनों पर उचित कानूनी कार्यवाही से बच रहे है।

नगर के बीच सब्जी बाजार में पिछले दो महीने से एक दुकान का अवैध निर्माण कार्य चल रहा है, 15 दिन पहले नगर के नागरिक दिलीप नेताम ने मुख्य नगर पालिका अधिकार के नाम अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया, कार्यवाही शून्य है। निर्माण पूरा हो गया। साहब कहते हैं मुझ तक पत्र पहुंचा ही नहीं ?

पालिका के राजस्व प्रभारी पुरुषोत्तम चंद्राकर ने आवेदन के संदर्भ में अनभिज्ञता जाहिर की, जबकि सीएमओ गिरीश कुमार चंद्रा ने कहा कि मुझ तक आवेदन पहुंचा ही नहीं, आवक – जावक शाखा में ही होगा ?

साहब ये कैसी आवक जावक शाखा है जो पत्रों को पंद्रह -पंद्रह दिनों तक अपने पास ही संजोये बैठी है। आवेदनों पर शहद लगा होता, तो संबंधित शाखा प्रभारी का, उन कागजों को 15 दिनों तक चाटते बैठे रहना समझ आता है, पर ऐसी तो कोई बात है ही नहीं। 

इस मामले में पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव से बात की गई तो उन्होंने अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

जबकि आवेदक का कहना है कि यदि कार्यवाही नहीं की गई तो वह पालिका अधकारी की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेगा। जरूरत पड़ी तो जिले के प्रभारी मंत्री को अवगत किया जायेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।
Next Article एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में ठेकेदारों की गुंडागर्दी,ऑफिस में घुसकर अधिकारी से किया गया मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account