CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला : बिना चले सरकारी गाड़ी ने गटक लिए 6 लाख, बाबू ने 18.55 लाख का किया गबन…
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला : बिना चले सरकारी गाड़ी ने गटक लिए 6 लाख, बाबू ने 18.55 लाख का किया गबन…
अपराधछत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला : बिना चले सरकारी गाड़ी ने गटक लिए 6 लाख, बाबू ने 18.55 लाख का किया गबन…

Last updated: March 19, 2025 6:11 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

रायपुर:– छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया, जिसके चलते सहायक ग्रेड-02 के बाबू आकाश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आयुक्त जनक प्रसाद पाठक द्वारा जारी आदेश में यह कार्रवाई की गई है।

कैसे हुआ यह घोटाला?

जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है बिना चले ही सरकारी गाड़ी ने छह महीने में छह लाख रुपए का पेट्रोल पी लिया! बाबू आकाश श्रीवास्तव ने सुनियोजित तरीके से गबन करते हुए विभागीय वित्तीय नियमों की धज्जियां उड़ा दीं।

इसके अलावा, चार फर्जी कर्मचारियों के नाम पर हर महीने वेतन जारी किया गया, जिनकी नियुक्ति कभी हुई ही नहीं! ये फर्जीवाड़ा देवकुमार वर्मा, अजय टंडन, भूपेंद्र वर्मा और खिलावन जोशी के नाम पर किया गया था।

18.55 लाख का गबन, नियमों की खुली अनदेखी।

शिकायतों के आधार पर जब जांच कराई गई, तो सामने आया कि आकाश श्रीवास्तव लंबे समय से बिना काम किए वेतन ले रहा था। वह पिछले एक साल से ‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर कार्यालय से नदारद था और वित्तीय गड़बड़ियों को अंजाम दे रहा था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, उसने कुल 18,55,289 रुपए का गबन किया है।



सख्त कार्रवाई, तत्काल निलंबन।

आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करने के कारण आकाश श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर रहेगा। इस दौरान, नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

अब तक सिर्फ एक बाबू पर गाज, बाकी दोषियों पर कब होगी कार्रवाई?

इस घोटाले में क्या केवल एक बाबू ही जिम्मेदार है, या फिर इसमें बड़े अधिकारी भी शामिल हैं? सवाल यह भी उठता है कि अगर गाड़ी बिना चले 6 लाख का पेट्रोल पी सकती है, तो क्या विभाग के अन्य अधिकारी इस गड़बड़ी से अनजान थे?

सरकार के वित्तीय तंत्र की यह गंभीर चूक भ्रष्टाचार पर प्रशासन की निगरानी की पोल खोलती है। अब देखना होगा कि इस मामले में और कितने बड़े नाम सामने आते हैं और क्या अन्य दोषियों पर भी गाज गिरेगी या नहीं!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article फिर से लगा आरोप शराब के झूठे मामले में फंसाने का वीडियो वायरल।
Next Article वेदांता ग्रुप की जंगल पर डकैती! 85 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
छत्तीसगढ़ देश राजनीति सरगुजा संभाग March 20, 2026
HDFC Bank में ‘नैतिक संकट’! चेयरमैन का अचानक इस्तीफा, शेयर 5% तक गिरे अंदरूनी सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ देश विदेश March 20, 2026
धरमजयगढ़ में कोर्ट भवन निर्माण को लेकर बवाल: पुलिस कॉलोनी की महिलाओं और वकीलों के बीच तीखा विवाद, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026
न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा साथ ही साथ अर्थ दंड से भी दंडित किया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account