CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: झपटमारी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार ₹24 हजार नगद व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, कुल मशरुका ₹75 हजार
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > झपटमारी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार ₹24 हजार नगद व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, कुल मशरुका ₹75 हजार
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

झपटमारी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार ₹24 हजार नगद व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, कुल मशरुका ₹75 हजार

Last updated: January 19, 2026 2:54 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

जिला सरगुजा/19 जनवरी 2026
सरगुजा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ पुलिस की सख्त और त्वरित कार्रवाई एक बार फिर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देशन में थाना मणीपुर पुलिस टीम ने झपटमारी की एक सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को महज चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से ₹24 हजार नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। कुल मशरुका की कीमत लगभग ₹75 हजार बताई गई है।
बैंक से घर लौटते समय हुई थी वारदात
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कइला राम, निवासी लक्ष्मीपुर, हुण्ड्रालता (थाना मणीपुर) ने 16 जनवरी 2026 को थाना मणीपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह जिला सहकारी बैंक से ₹30,000 नगद निकालकर साइकिल से घर लौट रहा था। राशि को अगोछा में बांधकर साइकिल की टोकरी में रखा गया था।
शाम लगभग 4:30 बजे तेन्दुपारा, हुण्ड्रालता के पास एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया, हेलमेट लगाए हुए था। उसने रास्ता पूछने और शादी-विवाह हेतु लड़की देखने जैसी बातें करते हुए प्रार्थी को बातचीत में उलझाया और अचानक साइकिल की टोकरी से ₹30,000 नगद व पासबुक झपटकर शहर की ओर फरार हो गया। प्रार्थी के शोर मचाने पर एक पड़ोसी ने आरोपी का पीछा किया और मोटरसाइकिल का नंबर CG 13 AF 8278 (HF डीलक्स, हरे रंग की) नोट किया।
इस रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 14/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


तेज कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए तथा तकनीकी व स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास गुप्ता, पिता ऋषि कुमार गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी खुजरी मंदिर पारा, चौकी बारियों, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, हाल मुकाम शिकारी रोड बौरीपारा, थाना कोतवाली अंबिकापुर बताया। आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मकान निर्माण व अन्य कार्यों में लिए गए उधार की रकम चुकाने के लिए उसने झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया।

₹24 हजार नगद व मोटरसाइकिल जब्त
आरोपी के कब्जे से ₹24,000 नगद राशि एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AF 8278 जब्त की गई। आरोपी ने शेष रकम खर्च हो जाने की बात कही। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र गुप्ता, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, उमाशंकर साहू, रामाशंकर यादव एवं अनिल सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article अमरकंटक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता दादा हिरा सिंह मरकाम का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
Next Article अवैध वसूली और वजन घोटाले का अड्डा बनी सूरजपुर कृषि उपज मंडी
किसानों की मेहनत पर दिनदहाड़े डाका, प्रशासनिक संरक्षण का आरोप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account