गांधीनगर पुलिस की तत्पर कार्रवाई, पीड़िता की शिकायत पर SC/ST एक्ट समेत BNS की धाराओं में अपराध दर्ज
अम्बिकापुर 31 जुलाई 2025
थाना गांधीनगर पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी कुंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया और फिर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
प्रकरण का विवरण:
पीड़िता ने दिनांक 17 जुलाई 2025 को थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुंदन कुमार सिंह, निवासी पेटारी, थाना जमहोर, नवीनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार) ने उससे शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने न सिर्फ शादी से इंकार किया, बल्कि गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की।
पीड़िता की शिकायत पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 403/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 296, 115(2), 351(3) एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v), 3(1)(w-ii) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी और स्वीकारोक्ति:
पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी कुंदन कुमार सिंह ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। सबूतों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका:
इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक कुमारी चंद्राकर, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला आरक्षक तेजश्वरी और आरक्षक प्रवीण खलखो की प्रमुख भूमिका रही।