सूरजपुर
छत्तीसगढ़ के पीएम श्री स्कूलों में कार्यरत विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों का पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिष्ठित आईआईटी जम्मू में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण स्कूल शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आधुनिक शैक्षणिक तकनीकों में दक्ष बनाना था।
इस क्रम में सूरजपुर जिले से सात शिक्षक-प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण में सहभागिता कर जिले का नाम रोशन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बतरा से हिमांशु शर्मा सहित विशाल शर्मा, मुस्कान अग्रवाल, खूबचंद राजवाड़े, अर्चना ठाकुर, नैनसी तिर्की एवं रवींद्र ने भाग लिया तथा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन के संरक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन, जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू एवं सहायक संचालक रविंद्र सिंह देव के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पीएम श्री छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी आशीष गौतम सहित राज्यभर से कुल 151 शिक्षक शामिल हुए।
प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को स्मार्ट क्लास तकनीक, ड्रोन टेक्नोलॉजी, गूगल क्लासरूम, साइबर सुरक्षा, मनोवैज्ञानिक प्रभाव, डिजिटल प्लेटफॉर्म आधारित शिक्षण एवं नवाचार आधारित कक्षा संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही प्रतिभागी शिक्षकों को आईआईटी जम्मू की अत्याधुनिक वैज्ञानिक एवं तकनीकी संरचना का भी अवलोकन कराया गया।

प्रशिक्षण उपरांत विद्यालय आगमन पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बतरा के प्राचार्य गोवर्धन सिंह, प्रधान पाठिका अंजना जायसवाल सहित शिक्षकगण—रागिनी कुमारी, स्मृति मिश्रा, एकता सिंह, आमरीन, आकिब आलम, नेहा सिंह, फातमा सोगरा, रुचि कुशवाहा, अंजली तिवारी, श्वेता कुंडू, अमजद अली, प्रियंका कुमारी, काजल सोनी, ज्योति गुप्ता, मेघा साहू एवं समस्त विद्यालयीन कर्मचारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह प्रशिक्षण निश्चित रूप से पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण, तकनीक आधारित और नवाचारपूर्ण शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगा।


