CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: खड़ी ट्रक से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने मे सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता गिरोह के 04 सदस्यो को पचिरा टोल नाका से किया गया गिरफ़्तार।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > देश > खड़ी ट्रक से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने मे सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता गिरोह के 04 सदस्यो को पचिरा टोल नाका से किया गया गिरफ़्तार।
देशसरगुजा संभाग

खड़ी ट्रक से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने मे सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता गिरोह के 04 सदस्यो को पचिरा टोल नाका से किया गया गिरफ़्तार।

Last updated: November 24, 2025 3:00 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

थाना कोतवाली, गांधीनगर, मणीपुर व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों के विरूद्व की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

आरोपीगण अपने साथियो के साथ मिलकर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर देते थे आरोपियों द्वारा इस प्रकार की और भी घटना कारित की गई थी।

आरोपियों के कब्जे घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, सब्बल, गुलेल, 220 लीटर डीजल मय जरकीन, पुरान कम्बल, डण्डा इत्यादि किया गया जप्त।

आरोपियों के विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण हैं दर्ज चोरी के मामलो में पूर्व मे आरोपीगण जा चुके हैं जेल।

आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन पर सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार जारी है, इसी क्रम में थाना कोतवाली अम्बिकापुर में दिनांक 11.11.2025 को प्रार्थी अबोध कुमार सिंह पिता आत्मानंद सिंह, निवासी छावनी जिला दुर्ग के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भिलाई के एचटीसी सोम लॉजिस्टीक हथखोज कंपनी में ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएस 4038 का चालक है। कि वह दिनांक 09.11.2025 को एसीसी प्लॉंट जामुल भिलाई में ट्रक में सीमेण्ट लोडकर जिंदल ट्रेडर्स अम्बिकापुर पहुंचाने आया था। दिनांक 10.11.2025 को जिंदल ट्रेडर्स के मालिक द्वारा किसी कारणवश सीमेण्ट अनलोड नहीं कराने से उसी के दुकान के सामने ट्रक खड़ी कर सो रहा था, करीब रात 03.00 बजे लगभग वाहन के डीजल टंकी तरफ आवाज सुनाई देने पर वह साईड मिरर में देखा तो 03 लड़के ट्रक के डीजल टंकी में पाईप डालकर डीजल निकाल रहे थे, प्रार्थी ट्रक से नीचे उतरकर उन लोगों को डीजल निकालने के लिए मना करने किया तो 02 लोग जिनके चेहरे में कपड़ा बांधकर रखे थे, जिनके द्वारा प्रार्थी को गुलेल, चाकू से मारपीट करने लगे और 01 व्यक्ति लगातार डीजल निकाल रहा था, प्रार्थी के हल्ला किया तो वे लोग मारपीट करना छोड़कर डीजल लेकर तीनों व्यक्ति अपनी वाहन में सवार होकर भाग गये, 03 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल लुटकर भाग गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 860/2025 धारा 309(4),309(6),312 बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण दर्ज उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विवेचना में घटना स्थल निरीक्षण, सीसीटीव्ही फुटेज, प्रार्थी गवाहों से पूछताछ इत्यादि सभी पहलुओं पर कार्य किया जा रहा था तथा साइबर सेल टीम के द्वारा तकनीकी आधार पर विश्लेषण किया जा रहा था। इसी दौरान साइबर सेल टीम के द्वारा सूचना तंत्र एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया, तथा तकनीकी आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई थी, कि जरिये सूचना तंत्र से ज्ञात हुआ कि संदिग्ध व्यक्ति लोग अपने निजी वाहन से अम्बिकापुर क्षेत्र में घुम रहे हैं, इस सूचना पर साइबर सेल, थाना कोतवाली, गांधीनगर, मणीपुर की संयुक्त पुलिस टीम गठित किया गया, दिनांक 23.11.2025 को अजबनगर पेट्रोल पम्प के पास खड़ी ट्रक से डीजल चोरी कर भाग रहे थे, उसी दौरान पचिरा टोल नाका के पास पुलिस टीम द्वारा संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर *01. हीरा लोनी उम्र 41 वर्ष, निवासी सिलपुर थाना कोतमा 02 रोहित लोनी उर्फ अश्वनी लोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी मलगा थाना रामनगर, 03 ध्रुव लोनी उम्र 22 वर्ष, निवासी सिलपुर थाना कोतमा, 04 बसंत लोनी उम्र 21 वर्ष, निवासी सिलपुर थाना कोतमा सभी जिला अनुपपुर, मध्यप्रदेश* का होना बताये। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, सब्बल, गुलेल, 220 लीटर डीजल मय जरकीन, पुरान कम्बल, डण्डा जप्त किया गया है। इनके द्वारा लखनपुर रोड़ जजगा में 15 दिन पूर्व, मनेन्द्रगढ़ रोड़ अशोक लिलैण्ड गैराज के पास माह सितम्बर में बिलासपुर रोड़ में खड़ी ट्रक से भी डीजल टंकी को सब्बल से तोड़कर पूरा टंकी को पाईप लगाकर गैलन में निकाल लेते थे, गैलन को फिर स्कॉर्पिया व बलेना कार में लोडकर मामले में शामिल व्यक्ति के यहां जाकर बेच देते थे, शामिल व्यक्ति द्वारा इनको नगद पैसा दिया जाता था, इनके पास जब भी पैसा खत्म हो जाता था, उस समय पुनः एक साथ मिलकर योजना बनाकर हर बार घटना को अंजाम देते थे, जब जब डीजल चोरी करते थे, तो हर बार मामले में शामिल व्यक्ति को बिक्री करते थे, प्लास्टिक गैलन मामले में शामिल व्यक्ति ही उपलब्ध कराता था। आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया है, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, विनय सिंह, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक लालबाबू सिंह, अतुल सिंह, नितिन सिन्हा, साइबर सेल से सउनि अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, रमेश राजवाडे़ थाना गांधीनगर से राहुल सिंह, रमन मण्डल, थाना मणीपुर से उमाशंकर साहू की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने नागरिकों को किया सावधान, एसआईआर के नाम पर साइबर ठग  ओटीपी भेजकर कर सकते है साइबर फ्राड, किसी को न बताए ओटीपी।
Next Article वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सीजीपीएससी परीक्षा में चयनित उम्मीदवार पंकज कुमार यादव को चयन पश्चात उपलब्धि पर दी गई शुभकामनायें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account