सूरजपुर:–चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता की याद में शासकीय कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में शनिवार, 23 अगस्त को दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बृजलाल साहू के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ।
भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री संदीप कुमार सोनी, सहायक प्राध्यापक (भूगोल) ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
चंद्रयान अभियानों और विशेषकर चंद्रयान-3 की सफलता से भारत की अंतरिक्ष शक्ति को लेकर छात्रों को जानकारी दी गई
शासकीय कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में मनाया गया दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस।

Leave a comment