CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: रजत जयंती समारोह में आरएनएस ने खोले डिजिटल पत्रकारिता के नए द्वार 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव, वरिष्ठ पत्रकार एच.डी. महंत सम्मानित।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अन्य राज्य > रजत जयंती समारोह में आरएनएस ने खोले डिजिटल पत्रकारिता के नए द्वार 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव, वरिष्ठ पत्रकार एच.डी. महंत सम्मानित।
अन्य राज्यछत्तीसगढ़देश

रजत जयंती समारोह में आरएनएस ने खोले डिजिटल पत्रकारिता के नए द्वार 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव, वरिष्ठ पत्रकार एच.डी. महंत सम्मानित।

Last updated: December 18, 2025 3:32 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 




रायपुर, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय उस समय जुड़ गया, जब केंद्र सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) से मान्यता प्राप्त प्रदेश की एकमात्र समाचार एजेंसी राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आरएनएस) ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन 16 दिसंबर को रायपुर के शांति नगर स्थित वीमतरा हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक अवसर पर आरएनएस ने प्रिंट मीडिया की सशक्त विरासत को आगे बढ़ाते हुए डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। डिजिटल युग की चुनौतियों और संभावनाओं को स्वीकार करते हुए आरएनएस का यह कदम आधुनिक पत्रकारिता की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मण शुक्ला एवं आरएनएस के प्रधान संपादक राजेंद्र शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंच संचालन स्वराज दास ने किया। इस अवसर पर संपादक हर्ष शुक्ला ने आरएनएस की 25 वर्षों की संघर्षपूर्ण, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज की पत्रकारिता की अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है।

रजत जयंती समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं आरएनएस से लंबे समय से जुड़े एच.डी. महंत की भूमिका विशेष रूप से सराही गई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव, संगठनात्मक योगदान और निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें मंच पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। प्रधान संपादक राजेंद्र शुक्ला ने श्री महंत को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। अतिथियों ने उनके अनुभव को युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बताया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत पाणिग्रही एवं जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने आरएनएस की निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की प्रशंसा की और संस्था को रजत जयंती की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में बस्तर संभाग प्रमुख केशव सलहोत्रा, सरगुजा संभाग प्रमुख कृष्ण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सतेन्द्र पंथ, संदीप शर्मा सहित अनेक पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आरएनएस डिजिटल टीम से जुड़े नए रिपोर्टरों को माइक आईडी प्रदान कर डिजिटल पत्रकारिता में औपचारिक रूप से शामिल किया गया।

राज्यभर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न यह रजत जयंती समारोह न केवल आरएनएस की 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव बना, बल्कि डिजिटल युग में जिम्मेदार और सशक्त पत्रकारिता के संकल्प के रूप में भी यादगार रहा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article बाबा के मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।
Next Article समिति प्रबंधक की मनमानी, तहसीलदार की धमकी,वीडियो ने खोल दी सिस्टम की पोल धान के समर्थन मूल्य से सत्ता तय करने वाला किसान ही अपमानित।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account