अम्बिकापुर:–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) छत्तीसगढ़ प्रांत का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग 27 से 29 जून तक मां महामाया की पावन नगरी अम्बिकापुर स्थित हरीमंगलम भवन में सम्पन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में पूरे प्रांत से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अभ्यास वर्ग के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, गतिविधियाँ एवं राष्ट्र निर्माण में छात्र भूमिका पर गहन मार्गदर्शन दिया गया। समापन समारोह में प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सूरजपुर जिले के सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप यादव को कोरिया विभाग संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा प्रतापपुर की रेशमी सिंह को कोरिया विभाग की विभाग छात्रा प्रमुख, कोरिया के केशव राजवाड़े को जिला संयोजक एवं भैयाथान के विकाश ठाकुर को सूरजपुर जिला संयोजक नियुक्त किया गया।
प्रदीप यादव पूर्व में प्रतापपुर इकाई के नगरमंत्री एवं सूरजपुर जिला संयोजक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह बड़ा दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति के बाद प्रदीप यादव ने कहा, “संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। छात्र हित में कोरिया व सूरजपुर जिलों में सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाऊंगा।”


