बलरामपुर:– हाल ही में फर्जी दस्तावेजों के सहारे पेट्रोल पंप संचालन की खबर सामने आने के बाद अब पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आरोप है कि कथित संचालक बेनीमाधव खबर उजागर होने के बाद सक्रिय हो गया है और अब पेट्रोल पंप के पास जल्दबाज़ी में ग्रामीण सड़क निर्माण करवाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मामला बलरामपुर जिला में संचालित एक पेट्रोल पंप से जुड़ा है, जिस पर आरोप है कि नियमों के विपरीत स्टेट हाईवे पर संचालन किया जा रहा था और दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियाँ थीं। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा जिला प्रशासन को गुमराह किए जाने की भी चर्चा रही है।
खबर सामने आने और जांच की संभावना तेज होने के बाद अब पंप के समीप सड़क निर्माण की गतिविधि शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कदम कागजी कमियों को छिपाने और भविष्य की कार्रवाई से बचने की कोशिश हो सकता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं क्या जांच तेज होगी?
मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था और नियामकीय निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि दस्तावेज़ फर्जी पाए जाते हैं, तो न सिर्फ पंप संचालन पर कार्रवाई होनी चाहिए बल्कि जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
क्या नियम विरुद्ध संचालन पर सख्त कदम उठेंगे?
और क्या दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी?
फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज है और लोग पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।


