CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: नौकरी लगवाने का झांसा: सीआरपीएफ जवान और उसके साथी ने 8 लाख की ठगी, पहले फॉरेस्ट फिर हॉस्टल अधीक्षक की नौकरी का सपना दिखाया।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > नौकरी लगवाने का झांसा: सीआरपीएफ जवान और उसके साथी ने 8 लाख की ठगी, पहले फॉरेस्ट फिर हॉस्टल अधीक्षक की नौकरी का सपना दिखाया।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

नौकरी लगवाने का झांसा: सीआरपीएफ जवान और उसके साथी ने 8 लाख की ठगी, पहले फॉरेस्ट फिर हॉस्टल अधीक्षक की नौकरी का सपना दिखाया।

Last updated: October 9, 2025 2:56 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

बिश्रामपुर:–नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से 8 लाख 9 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बिश्रामपुर पुलिस ने सीआरपीएफ जवान और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी हमीद अहमद कुरैशी ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी पहचान क्रिकेट खेलने के दौरान रामेश्वर प्रसाद, निवासी बिश्रामपुर से हुई थी। रामेश्वर वर्तमान में सीआरपीएफ की 52वीं बटालियन, जम्मू सेक्टर में पदस्थ है। वर्ष 2021 में छुट्टी पर घर आए रामेश्वर ने हमीद को कहा कि वह अपने परिचितों के जरिए उसे सरकारी नौकरी दिला सकता है।

रामेश्वर ने हमीद की मुलाकात बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी संतोष सिंह से कराई। संतोष ने बताया कि उसका फॉरेस्ट विभाग और अन्य सरकारी दफ्तरों में अच्छा संपर्क है और वह पहले भी कई लोगों को नौकरी लगवा चुका है। उसने कहा कि फॉरेस्ट विभाग में नौकरी दिलाने के लिए ₹5 लाख देने होंगे।

हमीद ने फोन पे और बैंक ट्रांसफर के जरिए संतोष सिंह के खाते में ₹3,95,000 और रामेश्वर प्रसाद को ₹44,000 दिए। कुल ₹4,39,000 देने के बावजूद नौकरी नहीं लगी।



जब हमीद ने पैसे वापस मांगे तो संतोष ने कहा कि अब वह उसे हॉस्टल अधीक्षक की नौकरी दिलवाएगा। इसी भरोसे में हमीद ने दोबारा परीक्षा दी, लेकिन परिणाम में नाम नहीं आया। इसके बावजूद संतोष ने कहा कि काउंसलिंग में नाम जुड़ जाएगा और इस बीच उसने नौकरी पक्की करने के नाम पर ₹3,20,000 और ₹50,000 नकद और ले लिए।

इस तरह कुल ₹8,09,000 की ठगी हो गई।
पीड़ित के बार-बार मांगने पर संतोष सिंह ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो चेक दिए, लेकिन खाते में पैसे न होने की बात कहकर उन्हें जमा करने से रोकता रहा। अंततः जब रकम वापस नहीं मिली, तो पीड़ित ने थाने में शिकायत की।

पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों संतोष सिंह और रामेश्वर प्रसाद के खिलाफ धारा 420 व 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article गांजा बेचने वाले व्यक्ति के विरूद्ध थाना भटगांव पुलिस की सख्त कार्यवाही, 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत का गांजा जप्त।
Next Article अंग्रेजी शराब अफरा तफरी बिक्री करने के मामले में फरार 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पूर्व में 100 पाव अंग्रेजी शराब व 2 मोटर सायकल के साथ 1 आरोपी को किया गया था गिरफ्तार।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
छत्तीसगढ़ देश राजनीति सरगुजा संभाग March 20, 2026
HDFC Bank में ‘नैतिक संकट’! चेयरमैन का अचानक इस्तीफा, शेयर 5% तक गिरे अंदरूनी सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ देश विदेश March 20, 2026
धरमजयगढ़ में कोर्ट भवन निर्माण को लेकर बवाल: पुलिस कॉलोनी की महिलाओं और वकीलों के बीच तीखा विवाद, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026
न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा साथ ही साथ अर्थ दंड से भी दंडित किया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account