“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर हुआ कार्यक्रम, योग को जीवनशैली में अपनाने का आह्वान
सूरजपुर, 21 जून 2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योग उत्सव में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि रहीं, जबकि विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर सहित जिले के गणमान्य नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में योगगुरु के मार्गदर्शन में शीर्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम जैसे योगाभ्यास कराए गए और योग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य वक्ताओं के वक्तव्य:
रेणुका सिंह, विधायक:
“योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक तंदुरुस्ती और भावनात्मक संतुलन का अद्वितीय साधन है। इसे जीवनशैली में शामिल करना समय की आवश्यकता है।”

भूलन सिंह मरावी, विधायक:
“योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को स्थापित करता है। यह स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र है।”
राम सेवक पैकरा, अध्यक्ष, वन विकास निगम:
“योग एक समग्र विज्ञान है जो तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाकर मानसिक स्पष्टता और आंतरिक शांति प्रदान करता है।”

एस. जयवर्धन, कलेक्टर:
“योग निरोग जीवन का आधार है। इसका नियमित अभ्यास जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता लाता है।”
कार्यक्रम के अंत में विधायक रेणुका सिंह ने नशामुक्ति हेतु शपथ भी दिलाई, जिसमें जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, स्कूली बच्चे, स्वच्छता दीदियां और आम नागरिक शामिल हुए।

उपस्थित विशिष्टजन
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह
रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल,श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री शशिकांत गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल, श्री अजय अग्रवाल जिला पंचायत CEO श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू,बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, और नागरिकगण कार्यक्रम में योग के विभिन्न आयामों पर जानकारी, सामूहिक योगाभ्यास, और नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।