CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सूरजपुर में बीटी पैच रिपेयर के नाम पर लापरवाही! करोड़ों की राशि के बावजूद लिपापोती जारी, सोशल मीडिया पर उठे सवाल।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > सूरजपुर में बीटी पैच रिपेयर के नाम पर लापरवाही! करोड़ों की राशि के बावजूद लिपापोती जारी, सोशल मीडिया पर उठे सवाल।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सूरजपुर में बीटी पैच रिपेयर के नाम पर लापरवाही! करोड़ों की राशि के बावजूद लिपापोती जारी, सोशल मीडिया पर उठे सवाल।

Last updated: November 7, 2025 3:32 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर/विशेष रिपोर्ट
जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं संचार) संभाग सूरजपुर द्वारा किए जा रहे बीटी पैच रिपेयर कार्यों को लेकर अब जनता के बीच नाराजगी और सवाल दोनों तेज़ हो गए हैं।करीब 699.53 लाख रुपये की राशि से 260.55 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृत यह योजना फिलहाल विवादों के घेरे में है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मौके पर न तो इंजीनियर मौजूद रहते हैं, न ही एसडीओ निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं, जिसके कारण मरम्मत कार्यों में भारी लापरवाही और घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। कई स्थानों पर तो सड़क पर केवल ऊपर से कोलतार डालकर पुराने गड्ढों को अस्थायी रूप से ढक दिया गया है। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि करोड़ों की योजना केवल “लिपापोती अभियान” बनकर रह गई है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर 2025 तक 10.20 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत पूरी की गई बताई जा रही है। इसमें बिशुनपुर–सूरजपुर–भैयाथान मार्ग (3.00 किमी) सूरजपुर रिंग रोड (6.20 किमी)
कल्याणपुर–लटोरी–दतिमा–सलका मार्ग (1.00 किमी)
शामिल हैं।

लेकिन स्थानीय निरीक्षण में वास्तविक स्थिति इन दावों से मेल नहीं खाती। कई जगहों पर कार्य अधूरा पड़ा है और जहां काम हुआ है, वहां कुछ ही दिनों में पैच रिपेयर उखड़ने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर जनता के तीखे सवाल

इस मुद्दे ने सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ लिया है। “ डिस्टिक सूरजपुर” नामक फेसबुक ग्रुप में लोगों ने प्रशासन और विभाग की जवाबदेही पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
इसी बीच, अब्दुल सलाम क़ादरी नामक यूज़र ने जिम्मेदारी भरा सवाल उठाया।

“कितने किलोमीटर से कितने किलोमीटर पर बीटी पैच रिपेयरिंग हो रहा है, और क्या जो सड़क गारंटी में है, उसकी जांच हुई या नहीं हुई?”



यह टिप्पणी अब स्थानीय नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि जब विभाग करोड़ों खर्च कर रहा है, तो कार्यस्थल पर इंजीनियरों और अधिकारियों की अनुपस्थिति आखिर क्यों है?

जांच और जवाबदेही की मांग।

स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि जिला प्रशासन तुरंत स्वतंत्र गुणवत्ता जांच दल गठित करे, ताकि सभी मार्गों पर वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन हो सके।
साथ ही यह भी जांच हो कि क्या जिन सड़कों पर पैच रिपेयर कराया जा रहा है, वे पहले से “गारंटी पीरियड” में तो नहीं हैं। यदि ऐसा है, तो यह सीधे सरकारी धन के दुरुपयोग और विभागीय मिलीभगत का मामला बनता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिला प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो यह पूरा मरम्मत कार्य योजना सिर्फ “कागज़ी मरम्मत” साबित होगी।

वहीं बात करें जिले के जिम्मेदार अधिकारी लोक निर्माण विभाग सूरजपुर के SDO राजीव वर्मा को उसकी जानकारी देने के लिए कई क्षेत्रवासी कॉल करके संपर्क करना चाहते है तो उनका कॉल तक उठना जरूरी नहीं समझते उसके बाद जब हमने भी कॉल लगा कर जानना चाहा तो गैर जिम्मेदार अधिकारी ना कॉल उठये ना ही रिटन  कोई कॉल आया  तो जरा सोचिए कितने सालों के बाद रोड का पिचिंग कार्य हो रहा है वह भी अगर गुणवत्ता विहीन हो तो क्या राज्य सरकार दोबारा इनको उसी कार्य के लिए क्या इनको फिर से कोई राशि देगा अब देखना होगा जिला प्रशासन ऐसे घोर निद्रा में सोए अधिकारी की शुध कैसे लेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article यातायात नियमों का करे पालन, सड़क सुरक्षा के उपायों को जीवनशैली में करें शामील एसएसपी सूरजपुर।
Next Article सचिव पायल टोपनो ने  नशा मुक्ति केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account