CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: योग साधना से राष्ट्रीय पहचान: भटगांव के स्वास्थ्यकर्मी राम प्रताप राजवाड़े का कमाल,
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > योग साधना से राष्ट्रीय पहचान: भटगांव के स्वास्थ्यकर्मी राम प्रताप राजवाड़े का कमाल,
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

योग साधना से राष्ट्रीय पहचान: भटगांव के स्वास्थ्यकर्मी राम प्रताप राजवाड़े का कमाल,

Last updated: March 22, 2026 12:21 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

चंडीगढ़ में दो कांस्य पदक लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय मंच पर सूरजपुर का परचम, अब तक चार राष्ट्रीय पदक।

भटगांव (सूरजपुर)

सरकारी सेवा की जिम्मेदारियों के साथ योग साधना में निरंतर उत्कृष्टता हासिल करते हुए भटगांव के स्वास्थ्यकर्मी राम प्रताप राजवाड़े ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अलग-अलग इवेंट में कांस्य पदक जीतकर न केवल सूरजपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता चंडीगढ़ में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के सिविल सेवा वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए राम प्रताप राजवाड़े ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आर्टिस्टिक सोलो रिदमिक पेयर दोनों स्पर्धाओं में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

राजवाड़े ने इससे पहले राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की थी। चंडीगढ़ में उन्होंने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच संतुलन, लय और योग कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया।
लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चमके यह उपलब्धि इसलिए और खास है क्योंकि यह उनका लगातार दूसरा राष्ट्रीय प्रदर्शन है।

पिछले वर्ष ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता 2024-25 में भी उन्होंने
ट्रेडिशनल सोलो में स्वर्ण पदक
आर्टिस्टिक सोलो में रजत पदक
जीतकर बड़ी सफलता हासिल की थी इस तरह दो वर्षों में कुल चार राष्ट्रीय पदक जीतकर राम प्रताप राजवाड़े ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


सरकारी सेवा के साथ साधना की मिसाल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत राजवाड़े की यह उपलब्धि उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने जुनून को पीछे छोड़ देते हैं। उन्होंने दिखाया है कि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो सीमाएं मायने नहीं रखतीं।


जिले में हर्ष का माहौल..
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है भटगांव से उठी योग की यह लौ अब राष्ट्रीय मंच पर चमक रही है… और सूरजपुर का नाम लगातार ऊंचाइयों पर पहुंचा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
Next Article फर्जी परमिट पर 15 टन लकड़ी का खेल!सूरजपुर में तस्करों ने सिस्टम को दी खुली चुनौती रामानुजनगर में ट्रक पकड़ाया..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

फर्जी परमिट पर 15 टन लकड़ी का खेल!सूरजपुर में तस्करों ने सिस्टम को दी खुली चुनौती रामानुजनगर में ट्रक पकड़ाया..
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 22, 2026
मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
छत्तीसगढ़ देश राजनीति सरगुजा संभाग March 20, 2026
HDFC Bank में ‘नैतिक संकट’! चेयरमैन का अचानक इस्तीफा, शेयर 5% तक गिरे अंदरूनी सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ देश विदेश March 20, 2026
धरमजयगढ़ में कोर्ट भवन निर्माण को लेकर बवाल: पुलिस कॉलोनी की महिलाओं और वकीलों के बीच तीखा विवाद, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account