CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: कुदरगढ़ महोत्सव 2025ः वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोंदा और बरपारा बने चैंपियन।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > कुदरगढ़ महोत्सव 2025ः वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोंदा और बरपारा बने चैंपियन।
छत्तीसगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2025ः वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोंदा और बरपारा बने चैंपियन।

Last updated: April 7, 2025 12:05 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर:–07 अप्रैल 2025 कुदरगढ़ महोत्सव 2025 के अंतर्गत 02 से 04 अप्रैल तक आयोजित जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता ने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से गोंदा, गजाधरपुर, सूरजपुर और लटोरी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन एवम जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन द्वारा कुदरगढ़ महोत्सव के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान किया गया। जिससे सभी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर, एसडीएम  श्री सागर सिंह, उपपुलिस अधीक्षक श्री राम श्रृगांर यादव, खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, सहायक खेल अधिकारी शरतेन्दु शुक्ल, प्रतियोगिता के नोडल राजनाथ गुप्ता, सहायक नोडल दिनेश साहू, श्रीमती सुनैना जायसवाल, रविन्द्र सिंह, मुन्ना राजवाडे, धर्मपाल रजक, प्रमोद कुमार, भूवन सिंह महेन्द्र सिंह, एसईसीएल विश्रामपुर, पीएचई , विद्युत विभाग और पीडब्लूडी के सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस आयोजन में पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गोंदा ने लटोरी को 2-0 सेट से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गजाधरपुर ने सूरजपुर को कड़े मुकाबले में 2-1 से मात दी। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में सूरजपुर ने लटोरी को 2-1 से हराया।

महिला वर्ग में भटगांव, सुंदरगंज, सार्थक वॉलीबॉल अकादमी और बरपारा की टीमों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। पहले सेमीफाइनल में सुंदरगंज ने भटगांव को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बरपारा ने रोमांचक मुकाबले में सार्थक अकादमी को 2-1 से हराया। तीसरे स्थान के लिए सुंदरगंज ने भटगांव को 2-0 से परास्त किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहेः

पुरुष वर्ग विजेताः गोंदा (इनाम शील्ड व ₹21,000)

महिला वर्ग विजेताः बरपारा (इनाम शील्ड व ₹21,000)

पुरुष उपविजेता गजाधरपुर (₹15,000)

महिला उपविजेताः सार्थक वॉलीबॉल अकादमी, बिश्रामपुर (₹15,000)

पुरुष तृतीय स्थान सूरजपुर (₹11,000)

महिला तृतीय स्थान सुंदरगंज (₹11,000)


व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैंः

पुरुष वर्ग मैन ऑफ द टूर्नामेंटः हिमांशु रजक (गोंदा)

महिला वर्ग मैन ऑफ द टूर्नामेंटः अमीषा रजवाड़े (नेशनल प्लेयर)

पुरुष बेस्ट अटैकरः देव राजवाड़े (गजाधरपुर)

महिला बेस्ट अटैकरः सोनावती राजवाड़े (सार्थक अकादमी)

पुरुष बेस्ट शेटरः रविंद्र रजवाड़े (गजाधरपुर)

महिला बेस्ट शेटरः पुष्पलता (सार्थक अकादमी)

पुरुष बेस्ट डिफेंसरः आशा प्रसाद रजक (गोंदा)

महिला बेस्ट डिफेंसरः कुमारी मानसी (बरपारा)

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article RTE शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित।
Next Article मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  कैंसर डिटेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account