पटना। बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और प्रशासनिक प्रक्रिया पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में खान सर मज़ाकिया लहजे में कहते हैं
“कल को ज्ञानेश कुमार जी के घर कोई घटना होती है, तो मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी एफिडेविट देना होगा!”
उनकी यह टिप्पणी चुनावी माहौल में लोगों को खूब गुदगुदा रही है, लेकिन साथ ही राजनीतिक हलकों में हलचल भी मचा रही है।
जानकारी के अनुसार, खान सर ने यह बात एक ऑनलाइन क्लास या चर्चा के दौरान कही, जब वे बिहार चुनाव से जुड़ी औपचारिकताओं और अफसरशाही पर टिप्पणी कर रहे थे। वीडियो में वे यह भी कहते दिखे कि “अब तो मुकदमा करने से पहले भी जनता को शपथपत्र देना पड़ेगा।”
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके इस बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं।
कई यूज़र्स ने लिखा “खान सर बोलते नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं।”
वहीं कुछ लोगों ने कहा “बीजेपी वालों के जले पर खान सर ने नमक छिड़क दिया।”
गौरतलब है कि खान सर अक्सर अपने हास्यपूर्ण अंदाज़ और बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। चाहे राजनीतिक विषय हो या सामाजिक मुद्दा, वे युवाओं के बीच अपनी खास भाषा और अंदाज़ से चर्चा का केंद्र बन जाते हैं।
अब इस बार भी चुनावी माहौल में खान सर का यह वीडियो वायरल होकर चर्चा का विषय बन गया है — और लोग कह रहे हैं, ‘खान सर की क्लास अब केवल पढ़ाई नहीं, राजनीति की भी समझ दे रही है।’
बिहार चुनाव पर खान सर का तंज़, बोले “कल को मुकदमा करने के लिए भी देना पड़ेगा एफिडेविट!” वीडियो हुआ वायरल
Leave a comment


