CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: फर्जी मार्कशीट से नौकरी का खेल? सूरजपुर में भर्ती पर गंभीर सवाल, स्कूल प्रबंधन भी घेरे में
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > फर्जी मार्कशीट से नौकरी का खेल? सूरजपुर में भर्ती पर गंभीर सवाल, स्कूल प्रबंधन भी घेरे में
अपराधछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

फर्जी मार्कशीट से नौकरी का खेल? सूरजपुर में भर्ती पर गंभीर सवाल, स्कूल प्रबंधन भी घेरे में

Last updated: February 14, 2026 4:07 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर नौकरी की चाह इंसान से क्या-क्या नहीं करवाती, लेकिन जब नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज और संदिग्ध रिज़ल्ट का सहारा लिया जाए, तो यह केवल एक व्यक्ति की गलती नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला अब सामने आया है, जिसकी पड़ताल करने CGN24 News की टीम मौके पर पहुँची।


जांच के दौरान टीम ने इंडियन पब्लिक स्कूल मानी प्रबंधन से सवाल किए, लेकिन स्पष्ट जवाब देने के बजाय प्रबंधन ने गोल-मोल बातें करते हुए एक दिन का समय मांगा और कहा कि वे जांच कर बताएंगे कि संबंधित मार्कशीट यहां से बनी है या नहीं।


सूत्रों के अनुसार मामला सूरजपुर जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायिका भर्ती से जुड़ा बताया जा रहा है। खासतौर पर प्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोझा में निकली पोस्ट को लेकर आरोप लगे हैं कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि संबंधित अभ्यर्थी ने वर्ष 2006-07 में किसी अन्य विद्यालय से पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में वर्ष 2011-12 की 8वीं कक्षा की मार्कशीट प्रस्तुत की गई, जिसमें 92% अंक दर्शाए गए। इससे यह सवाल उठ रहा है कि यह मार्कशीट आखिर कहां और किन परिस्थितियों में बनी।


सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि कथित तौर पर कवलभान सिंह (सचिव) द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने परिचितों को लाभ दिलाने की कोशिश की गई। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

यह मामला केवल एक भर्ती या एक मार्कशीट तक सीमित नहीं है, बल्कि उन हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा सवाल बन चुका है जो मेहनत और योग्यता के दम पर नौकरी पाने का सपना देखते हैं। यदि पैसों के बल पर फर्जी रिज़ल्ट बनने लगे, तो शिक्षा व्यवस्था और चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर असर पड़ सकता है।

अब योग्य अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों की निगाह प्रशासन पर टिकी है। वे मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर FIR दर्ज हो और यदि आरोप सही पाए जाएं तो सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।


फिलहाल पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोग जानना चाहते हैं  क्या सच सामने आएगा या यह मामला भी समय के साथ दब जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
Next Article खबर के बाद हरकत में आया पेट्रोल पंप संचालक अब खुद बनवा रहा सड़क, फर्जी दस्तावेज़ मामले में नए सवाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

सूरजपुर में 1 अप्रैल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा, गांव-गांव लगेंगे शिविर; नामांतरण, सीमांकन से प्रमाण पत्र तक होगा त्वरित निराकरण..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 31, 2026
जयनगर में विकास को मिली रफ्तार, 3.80 करोड़ की सड़क निर्माण का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 31, 2026
आपसी विवाद में टांगी से हमला, युवक की मौत… 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 31, 2026
साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते खरीद-बिक्री कर चला रहे थे फ्रॉड नेटवर्क।
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 30, 2026

कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account