CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सर्बिया की संसद में विपक्ष ने स्मोक ग्रेनेड फेंके, सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, 2 सांसद घायल, एक की हालत गंभीर।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > देश > सर्बिया की संसद में विपक्ष ने स्मोक ग्रेनेड फेंके, सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, 2 सांसद घायल, एक की हालत गंभीर।
देशराजनीतिविदेश

सर्बिया की संसद में विपक्ष ने स्मोक ग्रेनेड फेंके, सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, 2 सांसद घायल, एक की हालत गंभीर।

Last updated: March 4, 2025 2:48 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

बेलग्रेड:– यूरोपीय देश सर्बिया की संसद में मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्मोक ग्रेनेड फेंके विपक्ष ने यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों के विरोध और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में किया।

सर्बियाई प्रोग्रेसिव पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने जैसे ही सत्र के एजेंडे को मंजूरी दी, कुछ विपक्षी नेता अपनी कुर्सी से उठकर स्पीकर की कुर्सी की तरफ दौड़ पड़े।


उन्होंने सदन में स्मोक ग्रेनेड फेंक दिया, जिससे सदन में काला धुआं भर गया। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी गार्ड्स से हाथापाई भी हुई।

प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर होनी थी चर्चा।

सर्बियाई संसद में मंगलवार को देश की यूनिवर्सिटीज के लिए धनराशि बढ़ाने वाला कानून पारित होना था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक के इस्तीफे पर भी चर्चा होनी थी। लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ से पेश किए गए एजेंडे के अन्य मुद्दों ने विपक्ष को नाराज था। इसके बाद यह हंगामा हुआ।

स्पीकर एना ब्रनाबिक ने कहा कि इस हमले से दो सांसद घायल हो गए हैं, जिनमें से एक सांसद जैस्मिना ओब्राडोविक की हालत गंभीर है। स्पीकर ने कहा कि संसद अपना काम करना जारी रखेगी।

15 लोगों की मौत के बाद शुरू हुआ था विरोध प्रदर्शन।

दरअसल, सर्बिया के दूसरे सबसे बड़े शहर नोवी सैड में 1 नवंबर को रेलवे स्टेशन की छत का एक हिस्सा गिर गया था। इसमें पंद्रह लोगों की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद देश में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। सड़कों पर हजारों लोग उतर आए और इस घटना की जवाबदेही की मांग करने लगे। लोगों का आरोप था कि निर्माण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार की वजह से छज्जा गिरने की घटना हुई।

सर्बिया के दूसरे सबसे बड़े शहर नोवी सैड में 1 नवंबर को रेलवे स्टेशन की छत का एक हिस्सा गिर गया था। रेलवे स्टेशन का गिरा हुआ छज्जा।

छात्र 15 मिनट के लिए रोक देते थे लोगों का आना जाना।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़े पैमाने पर छात्र शामिल थे। वे देशभर में हर दिन दोपहर 11 बजकर 52 मिनट पर गाड़ियों का आना-जाना 15 मिनट के लिए रोक देते थे। ये वही वक्त था जब रेलवे स्टेशन पर छज्जा गिरने का हादसा हुआ था। इसके अलावा देश में यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई ठप हो गई थी।

सर्बिया में 11 बजकर 52 मिनट पर 15 मिनट के लिए सभी गाड़ियां रोक दी जाती थीं।

सर्बिया में करीब 4 महीने से प्रदर्शन जारी है।

प्रधानमंत्री ने गुस्सा शांत करने के लिए दिया था इस्तीफा

देश में 24 नवंबर को विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया था। लोगों ने काम पर जाना बंद कर दिया। लोगों को गुस्सा बढ़ता देख प्रधानमंत्री वुसेविक ने पिछले महीने कहा था कि वे नहीं चाहते कि देश में तनाव और ज्यादा बढ़े इसलिए वे हालात को शांत करने के लिए अपना पद छोड़ रहे हैं।
वुसेविक मई 2024 से प्रधानमंत्री के पद पर थे। इससे पहले वे उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के पद पर रह चुके हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने साइबर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश।
Next Article नाबालिग कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, खेलों के लिए बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़।
छत्तीसगढ़ मनोरंजन August 26, 2025
सूरजपुर पुलिस ने एनएच पर घुम रहे मवेशियों के 2 मालिकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025
मूकबधिर 2 बालकों को घुमते देख रात्रि गश्त कर रहे थाना विश्रामपुर पुलिस ने सकुशल पहुंचाया उनके विद्यालय।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025
एसपी के निर्देश पर निकली नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता रैली।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025

कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account