सूरजपुर नगर पंचायत जरही
जिले में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजनम विश्वकर्मा अपनी हीरो बाइक से नगर पंचायत जरही की ओर जा रहे थे, तभी शाम करीब पांच बजे यूपी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक (UP 64 AT 7863) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार रामजनम विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और सिर पर आई चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
देखें वीडियो
https://www.facebook.com/share/v/17UPZ7QyTL/
सूचना पर भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के लिए शव को भटगांव अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जप्त कर लिया है तथा ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर तेज रफ्तार वाहन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और रफ्तार नियंत्रित रखने की अपील की है।


