CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: कलेक्टर एवं विधायक के करकमलों से हुआ सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य शुभारंभ..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अन्य राज्य > कलेक्टर एवं विधायक के करकमलों से हुआ सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य शुभारंभ..
अन्य राज्यछत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं विधायक के करकमलों से हुआ सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य शुभारंभ..

Last updated: December 21, 2025 4:39 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

एसपी आंजनेय वैर्ष्णेय एवं भाजपा अध्य्क्ष ज्योति पटेल ने किया सम्बोधन…

सारंगढ़:– जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र को नई दिशा देने वाले सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य उद्घाटन कलेक्टर डॉ. संजय कन्नाजे एवं विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक, राजनीतिक और पत्रकार जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नाजे ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल देते हुए मीडिया हाउस को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संवेदनशील पुलिस अधीक्षक आजनेय वैष्णेय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय से ही समाज में पारदर्शिता और विश्वास कायम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।


वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सारंगढ़ मीडिया हाउस को क्षेत्र की आवाज बनने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की शुभकामनाएं दीं।

पत्रकार एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता हरिनाथ खूंटे ने कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ता है।
उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पत्रकारों की समस्याओं के शीघ्र समाधान, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सकारात्मक संवाद स्थापित करने की अपील की।
निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर देते हुए जनप्रतिनिधि बिनोद भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सत्ता पक्ष से बिना झुके निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सच को सामने लाना चाहिए, तभी समाज में पारदर्शिता और विश्वास कायम रह सकता है।

मीडिया हाउस के डायरेक्टर भरत अग्रवाल ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंचासीन समस्त अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही सारंगढ़ मीडिया हाउस अपने उद्देश्य में सफल होकर जनहित में कार्य करेगा।
इस अवसर पर मिस्टर छत्तीसगढ़ राजेश पप्पू नायक, जिलापंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, युवा भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव ठाकुर, नगरपालिका प्रतिनिधि अजय बंजारे, कराते मास्टर विजेंद्र गुड्ड यादव, राजीव ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल, सारंगढ़ जनपद सीईओ श्री नायक, जय प्रकाश गुप्ता,कृष्णा महिलाने, वैष्णव समाज  जिला महिला संरक्षक सत्यवती वैष्णव, प्रदेश युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी सहित मीडिया हाउस से भरत अग्रवाल, जगन्नाथ बैरागी, केशव वैष्णव, कमल सिँह यादव, अश्वनी साहू, दिलीप टंडन, अनुराज साहू, पुरुषोत्तम चौहान, रामगोपाल वैष्णव सहित पूरी टीम उपस्थित थी।  सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक दिन भर मीडिया हाउस पहुंचकर बधाई एवं सहयोग प्रदान करते रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा मीडिया हाउस की भावी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

सारंगढ़ मीडिया हाउस के शुभारंभ से जिले में पत्रकारिता को एक संगठित मंच मिलेगा, जिससे जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article पत्थलगांव : तरेकेला पंचायत का ‘मिडनाइट ऑपरेशन’ ; पंचों ने मीडिया को फोन क्या घुमाया, साहब ने रात ही रात में घुमा दी बोरिंग मशीन!…
Next Article मामा–भांजा की आपराधिक तिकड़ी का आतंक: पत्रकार दम्पत्ति को जान से मारने की धमकी, हत्या की साजिश के ठोस सबूत; पुलिस की ढिलाई से अपराधियों के हौसले बुलंद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account