CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सरकार का अल्टीमेटम: 24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई सचिवों ने आदेश की प्रतियां जलाईं, कहा- मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी देखे वीडियो।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > सरकार का अल्टीमेटम: 24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई सचिवों ने आदेश की प्रतियां जलाईं, कहा- मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी देखे वीडियो।
छत्तीसगढ़

सरकार का अल्टीमेटम: 24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई सचिवों ने आदेश की प्रतियां जलाईं, कहा- मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी देखे वीडियो।

Last updated: March 22, 2025 3:32 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 



सूरजपुर:–22 मार्च 2025 पंचायत सचिवों की हड़ताल के बीच सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए 24 घंटे के भीतर सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का आदेश दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा में सचिव अपनी ड्यूटी पर नहीं लौटते, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ  इस आदेश का सचिवों ने तीखा विरोध किया है। जिले के मुख्यालय सहित अन्य सभी जनपद पंचायत मुख्यालय में हड़ताली पंचायत सचिवों ने सरकार के निर्देशों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी  मांगें पूरी नहीं होतीं, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

देखे क्या हुआ था आदेश आदेश।

आपकों बताते चलें कि सभी पंचायत सचिव 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से  ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है। हड़ताल की वजह से ग्राम पंचायतों द्वारा दी जाने वाली अनिवार्य सेवाओं और हितग्राहीमूलक शासकीय योजनओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है।


सरकार का कड़ा रुख।

सरकार ने सचिवों की हड़ताल को अनुशासनहीनता करार देते हुए कहा है कि यह आम जनता की सेवाओं को बाधित करने का प्रयास है। अधिकारियों का कहना है कि यदि पंचायत सचिव तय समय पर काम पर नहीं लौटते, तो उनके वेतन रोके जा सकते हैं और अन्य कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

सचिव संघ की चेतावनी।

सचिव संघ के नेताओं ने सरकार के इस रवैये की निंदा की है और कहा कि यदि प्रशासन जबरदस्ती करेगा, तो विरोध प्रदर्शन और तेज होगा। संघ के अध्यक्ष इंद्रपाल तिवारी ने कहा,”हम अपनी जायज़ मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार को हमारा पक्ष सुनना चाहिए, न कि हमें धमकाने का प्रयास करना चाहिए। यदि सरकार ने सख्ती बरती, तो हम आंदोलन को और बड़ा करेंगे।”

स्थिति तनावपूर्ण, सरकार और सचिव आमने-सामने।


इस मुद्दे को लेकर सरकार और सचिवों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। आम जनता भी इस हड़ताल से प्रभावित हो रही है, क्योंकि प्रशासनिक कार्य ठप हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि सरकार और सचिवों के बीच इस विवाद का समाधान कैसे निकलता है।

सोशल मीडिया पर दिग्गज नेताओं के विडियो वायरल।


पंचायत सचिवों ने हड़ताल के दरम्यान विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा घोषणा पत्र के संयोजक व सांसद विजय बघेल सहित अन्य नेताओं द्वारा पंचायत सचिवों से उनकी बहुप्रतीक्षित मांग शासकीयकरण को मोदी की गारंटी बतौर शामिल कर राज्य में सरकार बनने के बाद प्राथमिकता से करने से जुड़े वादे के विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर वायदा याद दिलाने की कवायद बतौर कर रहे हैं।

हड़ताल स्थलों पर सामूहिक रूप से सचिवों ने आदेश की प्रतियां जलाईं।

सूरजपुर जिला मुख्यालय के साथ ही भैयाथान,ओड़गी, प्रतापपुर, प्रेमनगर व रामानुजनगर ब्लाक मुख्यालयों में सामूहिक रूप से पंचायत सचिवों ने आदेश की प्रतियों को जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया है वहीं दूसरी तरफ हड़ताली सचिवों ने दों टूक शब्दों में मांगों को लेकर जब-तक पूरा नहीं किया जाएगा तब-तक काम पर वापस लौटने से इंकार कर दिया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article विश्रामपुर में कॉम्बिंग गश्त के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एक साथ सड़कों पर उतरे। निगरानी व गुण्डे बदमाशों को अपराध न करने दी गई कड़ी हिदायत।
Next Article पुलिस के तमाम दावों के बीच सटोरिए सक्रिय, आईपीएल शुरू होते ही गिरोह हुए एक्टिव— कब तक आएंगे गिरफ्त में…?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, खेलों के लिए बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़।
छत्तीसगढ़ मनोरंजन August 26, 2025
सूरजपुर पुलिस ने एनएच पर घुम रहे मवेशियों के 2 मालिकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025
मूकबधिर 2 बालकों को घुमते देख रात्रि गश्त कर रहे थाना विश्रामपुर पुलिस ने सकुशल पहुंचाया उनके विद्यालय।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025
एसपी के निर्देश पर निकली नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता रैली।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025

कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account