CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: बिलासपुर में पत्रकारिता की आड़ में भयादोहन: तीन लोगों पर FIR दर्ज
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > बिलासपुर में पत्रकारिता की आड़ में भयादोहन: तीन लोगों पर FIR दर्ज
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पत्रकारिता की आड़ में भयादोहन: तीन लोगों पर FIR दर्ज

Last updated: June 23, 2025 7:59 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

बिलासपुर:– पत्रकारिता की आड़ में भयादोहन कर जबरन पैसे वसूलने की कोशिश करने वाले तीन कथित पत्रकारों के खिलाफ बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। वार्ड नंबर 19 कस्तूरबा नगर के पार्षद भरत कश्यप की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि नीरज शुक्ला उर्फ अप्पू शुक्ला, संतोष मिश्रा और जिया उल्ला नाम के तीन व्यक्ति उनके ऑफिस में घुस आए और 50 हजार रुपये की जबरन मांग करने लगे।

पार्षद भरत कश्यप ने पुलिस को बताया कि जब वे अपने कार्यालय में बैठे हुए थे, तभी तीनों आरोपी पहुंचे और खुद को पत्रकार बताते हुए उन पर एक लड़की के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके पास इस कथित मामले की “बाइट” है और अगर उन्हें 50 हजार रुपये नहीं दिए गए, तो वे इस खबर को वायरल कर देंगे। पार्षद ने इसे सीधा भयादोहन और ब्लैकमेलिंग करार दिया और तत्काल सिविल लाइन थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की।

शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि जिन तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें से दो पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

सूत्रों के अनुसार, नीरज शुक्ला उर्फ अप्पू शुक्ला के खिलाफ पहले भी कई थानों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। लोग बताते हैं कि अप्पू शुक्ला जुएं का फड़ चलाने के लिए भी जाना जाता रहा है और उसकी पुरानी गतिविधियों पर पहले भी पुलिस की नजर रही है। वहीं जिया उल्ला नामक आरोपी पर पहले से ही भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज है और वह इस मामले में जेल भी जा चुका है।


पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर से उस चिंता को हवा दी है कि कैसे कुछ लोग पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार और पवित्र पेशे की आड़ में अपने निजी हितों को साधने में लगे हुए हैं।

कुछ वरिष्ठ स्थानीय पत्रकारों ने भी इस घटना की निंदा की है और स्पष्ट किया है कि ऐसे लोग जो पत्रकारिता के मूल्यों को कलंकित करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, समाज के जिम्मेदार वर्गों में भी इस घटनाक्रम को लेकर गहरी नाराज़गी देखी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

सिविल लाईन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि पार्षद की शिकायत पर नीरज शुक्ला उर्फ़ अप्पू शुक्ला जिया उल्ला और संतोष मिश्रा के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई है

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article भटगांव हादसा: SECL बस नदी में गिरी, चालक की मौत – 13 कर्मचारी घायल।
Next Article सूरजपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account