CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: हर व्यक्ति की जान है कीमती, बाइक चलाते वक्त हेलमेट का जरूर करें उपयोग-कलेक्टर सूरजपुर।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > हर व्यक्ति की जान है कीमती, बाइक चलाते वक्त हेलमेट का जरूर करें उपयोग-कलेक्टर सूरजपुर।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

हर व्यक्ति की जान है कीमती, बाइक चलाते वक्त हेलमेट का जरूर करें उपयोग-कलेक्टर सूरजपुर।

Last updated: January 1, 2026 11:43 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ आगाज
जिन्दगी आपकी खुद की, गाड़ी चलाते समय विचार करें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है- डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर।


सड़क दुर्घटना कम करने सभी की भागीदारी है जरूरी, सड़क दुर्घटना में किसी की मृत्यु न हो इसके लिए यातायात नियमों के प्रति होना होगा सजग।


बाईक हेलमेट रैली व यातायात जागरूकता रथ को स्कूली छात्राएं ने झंडी दिखाकर किया रवाना


पुलिस अधिकारी व जवानों को अनिवार्य हेलमेट पहनने के सख्त निर्देश।

सूरजपुर:– राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत् नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने, दुर्घटना से बचाव के उपाय से लोगों को अवगत कराने, यातायात नियमों की जानकारी सहित यातायात संबंधी विविध आयोजन सड़क सुरक्षा माह के दौरान सूरजपुर पुलिस के द्वारा की जाएगी। सूरजपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ गुरूवार, 1 जनवरी 2026 को कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन व डीआईजी/एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर की मौजूदगी में स्कूली छात्राओं के द्वारा हेलमेट रैली और यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहरभर में कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने जवानों के साथ बाईक पर हेलमेट जागरूकता रैली निकालकर नगरवासियों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने सशक्त संदेश दिया।
कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन ने कहा कि नागरिकों को अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, हम सभी के जागरूक होने, नियमों के पालन करने से सड़क दुर्घटना में कमी आयेगी, हर व्यक्ति की जान काफी कीमती है, बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहे। यातायात नियम केवल निर्देश नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित और व्यवस्थित दैनिक जीवन की एक अनिवार्य आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना रोकने में आपकी जागरूकता ही हमारा सहयोग है।

इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनांक 1 से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सावधानी के साथ सड़क नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना और उनके जीवन को सुरक्षित करना है। जिले में यातायात जागरूकता के 4372 आयोजनों के माध्यम से करीब 7 लाख लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया जिसके अच्छे परिणाम रहे। वर्ष 2024 में 435 सड़क दुर्घटना हुई थी जबकि वर्ष 2025 में 428 सड़क दुर्घटना हुई जो वर्ष 2024 के तुलना में वर्ष 2025 में मृत्यु दर में 4 प्रतिशत की कमी आई है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती भी दिखाई गई और वर्ष 2025 में एमव्ही एक्ट के 38309 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही कर 14614150 रूपये समन शुल्क तथा 801 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने पर 7700000 रूपये जुर्माना न्यायालय से हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील किया है जिन्दगी आपकी खुद की है गाड़ी चलाते समय यह जरूर विचार करें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है, अपने परिजनों की खुशियों के बारे में सोचे और यातायात नियमों का पालन करें, बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए, नियमों की अनदेखी ना करें। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है इस हेतु सड़क दुर्घटना में घायलों को गोल्डर ऑवर में फौरन मदद करते हुए नजदीक के अस्पताल पहुंचाकर राहवीर बने इससे आपको खुशी की अनुभूति होगी कि आज आपने नेक कार्य कर किसी की जान बचाई है।
कार्यक्रम को जिला रेड क्रास सोसायटी के वाईस चेंयरमेन ओंकार पाण्डेय ने संबोधित कर कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पालन करना जरूरी है, सड़क दुर्घटना में मृत्यु की संख्या कम करने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है, हर व्यक्ति की जान महत्वपूर्ण है। सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट पहने और यातायात के पालन नहीं करने वालों की संख्या ज्यादा होती है इसलिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। वरिष्ठ अधिवक्ता गिरजा शंकर मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूर्ण गंभीरता, लगन, समर्पण एवं संवेदनशीलता के भाव से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता में लगी हुई है ताकि लोग जागरूक हो, सड़क दुर्घटना में किसी की मृत्यु न हो इसके लिए सभी को यातायात नियमों के पालन को लेकर सजग होना पड़ेगा। मंच का संचालन आरक्षक शशिकांत मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय, पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

छात्रों ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना आमजन को सावधानी के साथ सड़क नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने व सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यातायात जागरूकता रथ को कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर की मौजूदगी में स्कूली छात्रों के द्वारा हेलमेट रैली और यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस अधिकारी व जवानों को अनिवार्य हेलमेट पहनने के कड़े निर्देश।* डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस अधिकारी व जवानों को कहा कि खुद सुरक्षित रहे, दूसरों को सुरक्षित रखे और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। आज नए वर्ष से सभी पुलिस अधिकारी व जवानों को अनिवार्य रूप से बाईक चलाते समय हेलमेट पहनने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि मोटर सायकल चलाते कोई बिना हेलमेट के दिखा तो संबंधित को दंडित किया जायेगा।

डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया अपील सुरक्षित सफर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है लोगों का नियमों के प्रति जागरूक होना और उनका महत्व समझकर उन्हें अपने जीवन में अपनाना। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और इसको लेकर लोगों को गंभीर होने की जरूरत है वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियम का पालन करें साथ ही साथ अत्यधिक गति से वाहन ना चलायें। यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सरगुजा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई नए साल की सप्लाई से पहले 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त।
Next Article रायपुर प्रेस क्लब के साथियों, अब करो प्रहार, पत्रकार चुनो, पत्रकारिता के सौदागर नहीं! – सुनील
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account