CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: पेट्रोल पंप में शराबी हुड़दंग, सनरूफ से गाना बजाकर मचाया आतंक
झिलमिली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार जब्त
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > पेट्रोल पंप में शराबी हुड़दंग, सनरूफ से गाना बजाकर मचाया आतंक
झिलमिली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार जब्त
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

पेट्रोल पंप में शराबी हुड़दंग, सनरूफ से गाना बजाकर मचाया आतंक
झिलमिली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार जब्त

Last updated: March 1, 2026 3:40 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


सूरजपुर:– जिले के थाना क्षेत्र झिलमिली अंतर्गत ग्राम खाड़ापारा स्थित कल्याण पेट्रोल पंप में शराब के नशे में हुड़दंग मचाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीन कारों को जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात थाना झिलमिली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक पेट्रोल पंप परिसर में शराब पीकर विवाद और उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां निर्मल जायसवाल (29), प्रीतम दुबे (35), सूरज सिंह (29) सभी निवासी ग्राम बड़सरा शराब के नशे में हंगामा करते मिले। वहीं उनका साथी अजय चक्रधारी (32) बलेनो कार (सीजी 15 ईसी 8112) से नशे की हालत में पहुंचा था।

तीनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के बाद शराब सेवन की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर आबकारी एक्ट की धारा 36-च (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं अजय चक्रधारी के खिलाफ 185 एमव्ही एक्ट के तहत नशे में वाहन चलाने की कार्रवाई की गई।
पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी
पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल राजवाड़े की शिकायत पर एक अन्य मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि कार क्रमांक सीजी 29 एफ 9996 के चालक अजय चक्रधारी अपने साथियों के साथ तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए परिसर में आया, गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया था हल्ला-गुल्ला
एक अन्य शिकायत में पेट्रोल पंप कर्मचारी रिंकू राजवाड़े ने बताया कि 22 फरवरी को भी अजय चक्रधारी पेट्रोल पंप में तेज रफ्तार कार लाकर दरवाजे खोलकर व सनरूफ से बाहर निकलकर तेज गाना बजाते हुए हंगामा कर रहा था। इस मामले में भी धारा 281, 296, 3(5) बीएनएस व एमवी एक्ट की धारा 184, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


एसएसपी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई..

प्रशांत कुमार ठाकुर (डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर) के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के तहत थाना झिलमिली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन कारों को जब्त किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।


संदेश साफ:
नशे में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने और कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ पुलिस का डंडा अब और सख्त होता नजर आ रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article होली पर कड़ा पहरा: भटगांव में शांति समिति की अहम बैठक, हुड़दंग और ड्रिंकिंग ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

होली पर कड़ा पहरा: भटगांव में शांति समिति की अहम बैठक, हुड़दंग और ड्रिंकिंग ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 28, 2026
गांजा तस्करी के मामले मे 04 आरोपी गिरफ्तार, कुल 04 लाख 86 हजार का मशरूका जप्त..
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 28, 2026
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर की चेतावनी, होली पर सड़क पर हुड़दंग नहीं चलेगा, नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 28, 2026
सरगुजा में पत्रकार से मारपीट: FIR दर्ज, गिरफ्तारी नहीं  प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 27, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account