CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: वरिष्ठ पत्रकार मणि आर्य पर जानलेवा हमला, DELHI POLICE पर लापरवाही के आरोप।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > वरिष्ठ पत्रकार मणि आर्य पर जानलेवा हमला, DELHI POLICE पर लापरवाही के आरोप।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

वरिष्ठ पत्रकार मणि आर्य पर जानलेवा हमला, DELHI POLICE पर लापरवाही के आरोप।

Last updated: September 22, 2025 4:56 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


नई दिल्ली। राजधानी में अपराध और अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने वाले वरिष्ठ पत्रकार मणि आर्य पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना शनिवार रात पहाड़गंज स्थित उनके आवास के बाहर घटी। दो अज्ञात युवकों ने पत्रकार मणि आर्य को उनके ही घर के बाहर गालियाँ देते हुए ईंट से मारने की कोशिश की और जान से मारने की धमकियाँ दीं।

दरवाजे पर लगी ईंट, बाल-बाल बचे पत्रकार।

मणि आर्य ने बताया कि 20 सितंबर की रात करीब 10:07 बजे दो युवक उनके घर के बाहर आए। उन्होंने जालीदार दरवाजे से अंदर खड़े देखकर उन पर ईंट फेंकी। सौभाग्य से दरवाजा बंद होने के कारण ईंट दरवाजे पर लगी और मणि आर्य बच गए। इस दौरान हमलावर उन्हें गंदी-गंदी गालियाँ देकर धमकाते रहे।

PCR को कॉल, लेकिन पुलिस नहीं पहुँची।

हमले की सूचना मणि आर्य ने रात 10:12 बजे PCR को कॉल कर दी थी, लेकिन उन्हें कोई तात्कालिक पुलिस सहायता नहीं मिली। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि राजधानी के बीचों-बीच एक पत्रकार पर हमला हो जाता है और पुलिस तत्काल मदद तक नहीं पहुँचाती।


CCTV में कैद हमलावर।

अगले दिन थाना नबी करीम से SI हर्ष और HC विकास मौके पर पहुँचे और आसपास के CCTV फुटेज देखे। फुटेज में दोनों हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं। मणि आर्य का कहना है कि चश्मदीद गवाहों के अनुसार उनमें से एक युवक की पैंट में रिवॉल्वर भी दिखाई दी।

पहले भी दी गई थी धमकियाँ।

पत्रकार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि यह हमला सुनियोजित है और इसके पीछे मनीष चड्ढा और बलविंदर कपूर का हाथ हो सकता है। इन दोनों पर उन्होंने पहले भी 15 और 18 सितंबर को लिखित शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त, DCP सेंट्रल और SHO नबी करीम को दी थी।
पत्रकार जगत में आक्रोश
पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि –
“पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। अगर दिल्ली में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो जनता की आवाज़ कौन उठाएगा?”

CMO, दिल्ली , PMO और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग।

मणि आर्य ने अपनी शिकायत में कहा है कि अगर भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को किसी भी तरह की जान-माल की हानि होती है, तो इसके लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे जिनके नाम उन्होंने दर्ज कराए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO Delhi) , दिल्ली पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री से भी न्याय की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article बसोर मोबाईल चोर गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाईल व स्प्रिंग चाकू जप्त..
Next Article गांजा सप्लायर के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही, गांजा सप्लायर गिरफ्तार, पूर्व में गांजा सहित 2 आरोपियों किए गए थे गिरफ्तार।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account