21 मवेशी मुक्त झारखंड का आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
सरगुजा/दिनांक 28.12.2025
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए क्रूरता पूर्वक मवेशियों की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मौके से 21 नग मवेशी एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया है। ग्रामीणों की सतर्कता से खुला तस्करी का खेल
मामले का खुलासा ग्राम कोरजा के तत्कालीन सरपंच सुखसाय पोर्ते की सतर्कता से हुआ। उन्होंने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 सितंबर 2024 की रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि गांव के सेग्रीकेशन शेड (कचरा गोदाम) परिसर से मवेशियों को एक पिकअप वाहन में ठूँस-ठूँसकर झारखंड के बुचड़खाने ले जाया जा रहा है।

सूचना पर सरपंच सहित ग्रामवासी जय प्रकाश साहू, सुखदेव राजवाड़े, विनोद यादव, राकेश यादव, धनेश्वर साहू एवं रूपसाय राजवाड़े ने मिलकर रास्ता रोका। खुद को घिरता देख पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
रस्सियों से बाँधकर अमानवीय ढंग से लदे थे मवेशी
जांच में पिकअप वाहन में 08 नग मवेशी गले व पैरों में रस्सी बाँधकर अत्यंत क्रूरता के साथ लदे पाए गए। वहीं, कुछ ही दूरी पर सेग्रीकेशन शेड के पास 13 अन्य मवेशी भी मिले, जिन्हें दूसरे पिकअप से ले जाने की तैयारी थी।
कानून के तहत दर्ज हुआ अपराध
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 231/24 दर्ज कर छत्तीसगढ़ राज्य कृषि पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ)
के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
झारखंड का वाहन मालिक ही निकला आरोपी विवेचना के दौरान मौके से पिकअप वाहन क्रमांक JH-01 FE-1923 जब्त किया गया। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी में वाहन मो. फिरोज, पिता मो. शमीम अंसारी, निवासी फुटकल टोली, सिमलिया, थाना रातू, जिला रांची (झारखंड) के नाम पंजीबद्ध पाया गया।
पुलिस ने रांची जाकर वाहन स्वामी को धारा 133 मोटर व्हीकल एक्ट का नोटिस दिया। जवाब में मो. फिरोज ने स्वयं वाहन चलाना स्वीकार किया। नोटिस के आधार पर आरोपी को थाना तलब कर पूछताछ की गई। 21 मवेशी सुरक्षित, आरोपी जेल भेजा गया पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दिनांक 27 दिसंबर 2025 को आरोपी मो. फिरोज (उम्र 30 वर्ष), निवासी आज़ाद बस्ती, हुसैन नगर, गुमला (झारखंड) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
जब्त 21 नग मवेशियों को सुरक्षित देखरेख हेतु कान्हा गोशाला केंद्र, जमदेई को सुपुर्द किया गया है।पुलिस की सख्ती से पशु तस्करों में हड़कंप लखनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करी में संलिप्त गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशुओं के प्रति क्रूरता और अवैध तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


