पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सीताराम भास्कर का सामाजिक सरोकार का भावपूर्ण
राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम भास्कर ने सैकड़ों मरीजों के बीच फल और नमकीन वितरित कर अपना जन्मदिन मनाया।
ज्ञात हो कि श्री भास्कर हर वर्ष अपने जन्मदिन को किसी सामाजिक कार्य से जोड़कर यादगार बनाते हैं। इस बार भी उन्होंने परंपरा को निभाते हुए न तो केक काटा, न ही किसी औपचारिक आयोजन का सहारा लिया, बल्कि अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों और परिजनों को फल एवं नाश्ता वितरित कर मानवता का संदेश दिया।
भास्कर इस अवसर पर अपने समाज के एक बच्चे के इलाज हेतु रायपुर आए हुए थे, और संयोगवश उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। उन्होंने इसे अवसर बनाकर अपने दिन को समाज सेवा के साथ जोड़ा।

एक जनसेवक के रूप में पहचान।
सीताराम भास्कर तेजतर्रार आंदोलनकारी, समाजसेवी और जनसरोकारों के प्रति सजग कार्यकर्ता के रूप में जिले में पहचाने जाते हैं। सामाजिक न्याय और आमजन की आवाज को लेकर हमेशा सक्रिय रहने वाले भास्कर ने एक बार फिर सिद्ध किया कि जनसेवा के लिए अवसर नहीं, भावना चाहिए।

साथ रहे सहयोगी कार्यकर्ता
इस अवसर पर भास्कर के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें एल. पी. बनर्जी, भारत बुंदेल, रामलाल धीवर, मुकेश निर्मलकर, मिथुन कुमार, संतोसी बंजारे, दिनेश सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर मरीजों के बीच सेवाभाव के साथ फल व खाद्य सामग्री वितरित की।