CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: भैयाथान तहसीलदार निलंबित, अब भटगांव पर टिकी निगाहें! क्या सूरजपुर में राजस्व माफिया के खिलाफ प्रशासन चला रहा है सफाई अभियान?
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > भैयाथान तहसीलदार निलंबित, अब भटगांव पर टिकी निगाहें! क्या सूरजपुर में राजस्व माफिया के खिलाफ प्रशासन चला रहा है सफाई अभियान?
अपराधसरगुजा संभाग

भैयाथान तहसीलदार निलंबित, अब भटगांव पर टिकी निगाहें! क्या सूरजपुर में राजस्व माफिया के खिलाफ प्रशासन चला रहा है सफाई अभियान?

Last updated: June 13, 2025 6:16 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

भटगांव/सूरजपुर/13 जून 2025 सूर्य नारायण (CGN24)
सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग की कार्यशैली को लेकर एक के बाद एक गंभीर खुलासे सामने आ रहे हैं। बहुचर्चित मामला “सौतेले पुत्र नामांतरण” प्रकरण में भैयाथान तहसीलदार संजय राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अब भटगांव तहसील में हुए फर्जी नामांतरण घोटाले को लेकर भी हलचल तेज है। सवाल उठता है कि क्या यह सिर्फ संयोग है या जिले में राजस्व माफिया पर चल रही एक सुनियोजित प्रशासनिक कार्रवाई?

शैल कुमारी की गुहार बनी गूंज, तहसीलदार पर गिरी गाज।

ग्राम कोयलारी की बुजुर्ग महिला शैल कुमारी दुबे ने आरोप लगाया था कि उनके सौतेले पुत्र ने तहसीलदार संजय राठौर से साठगांठ कर उन्हें मृत दर्शाते हुए उनकी बेशकीमती जमीन पर अवैध नामांतरण करवा लिया। जांच में सामने आया कि न केवल उनका जाली दस्तावेज के आधार पर नाम मिटाया गया, बल्कि तहसीलदार ने बाद में वही जमीन अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी भी।


यह मामला सिर्फ एक जमीन विवाद नहीं, बल्कि सत्ता, साजिश और स्वार्थ के त्रिकोण की कहानी है।

संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत गंभीर दुराचरण की श्रेणी में की गई।

अब भटगांव में फूटा घोटाले का लावा! फर्जी दस्तावेज, झूठे हस्ताक्षर और गायब इश्तहार।

इसी तरह, सूरजपुर जिले की भटगांव तहसील भी इन दिनों फर्जीवाड़े के आरोपों से घिरी है। ग्राम चुनगढ़ी निवासी रामशरण ने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी जमीन का अवैध फौती नामांतरण फर्जी दस्तावेज, मनगढ़ंत हस्ताक्षर और बिना विधिसम्मत इश्तहार प्रकाशन के आधार पर कर दिया गया।

रामशरण के अनुसार, जिस व्यक्ति का नाम जमीन में जोड़ा गया है, उसका कोई अधिकार, दस्तावेजीय प्रमाण या पारिवारिक संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण में तहसीलदार शिवनारायण राठिया, पटवारी और कार्यालय के कर्मचारी संगठित रूप से संलिप्त हैं।

खंडन पत्र या लीपापोती? तहसीलदार की सफाई से नहीं थम रहे सवाल।

रामशरण के आरोप सामने आने के बाद तहसीलदार भटगांव ने CGN 24 न्यूज का खंडन जारी कर दावा किया कि सभी नामांतरण प्रक्रियाएं विधिवत और दस्तावेजों के आधार पर की गई थीं, लेकिन इस खंडन से न तो सवाल कम हुए और न ही जनाक्रोश।


कई जानकारों का मानना है कि यह खंडन एक प्रशासनिक औपचारिकता मात्र है, जो सत्य को ढंकने के प्रयास से अधिक प्रतीत होता है।

क्या सूरजपुर प्रशासन लेगा ठोस संज्ञान? या फिर ये भी दबा दिया जाएगा?

भैयाथान में हुए स्पष्ट धोखाधड़ी और अब भटगांव में उठते सवालों के बाद आम जनता यह जानना चाहती है कि क्या जिला प्रशासन केवल एक तहसीलदार की बलि देकर पूरे सिस्टम को बचा लेगा? या फिर सूरजपुर में राजस्व माफिया के खिलाफ व्यापक सफाई अभियान की शुरुआत हो चुकी है?

रामशरण ने  मांग की है कि फर्जीवाड़े में शामिल सभी व्यक्तियों पर BNS की धारा 420, 467, 468, 471, 120B के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।

जमीन की लड़ाई या न्याय की पुकार?

भैयाथान और भटगांव—दो तहसीलें, दो प्रकरण, लेकिन एक जैसी प्रशासनिक चूक और भ्रष्टाचार की बू।
ये घटनाएं छत्तीसगढ़ के राजस्व प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करती हैं:

क्या तहसीलदार सिर्फ मुहर लगाने वाले हैं या फैसले के दलाल?

क्या “लोक सेवा गारंटी अधिनियम” सिर्फ पोस्टर का हिस्सा है?

कितने और रामशरण व शैल कुमारी न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं?

CGN24 की विशेष निगरानी में: आने वाले दिनों में और खुलासे संभव

सूत्रों की माने तो भटगांव तहसील में ऐसे दर्जनों नामांतरण प्रकरणों की फाइलें खुलने वाली हैं जो अब तक अनदेखी रही हैं। CGN24 आपके सामने एक-एक कर उन सच्चाइयों को उजागर करेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article जनरल परेड में अनुशासन और फिटनेस पर फोकस – डीआईजी ने जवानों को किया पुरस्कृत, दिए सख्त निर्देश
Next Article सूरजपुर पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, अंतरजिला गिरोह के 11 जुआड़ी गिरफ्तार – मौके से 96,900 रुपये नकद, स्कॉर्पियो, कार व मोटरसाइकिलें जब्त।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, खेलों के लिए बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़।
छत्तीसगढ़ मनोरंजन August 26, 2025
सूरजपुर पुलिस ने एनएच पर घुम रहे मवेशियों के 2 मालिकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025
मूकबधिर 2 बालकों को घुमते देख रात्रि गश्त कर रहे थाना विश्रामपुर पुलिस ने सकुशल पहुंचाया उनके विद्यालय।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025
एसपी के निर्देश पर निकली नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता रैली।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025

कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account