सूरजपुर,भटगांव
राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भटगांव मंडल अंतर्गत सामुदायिक भवन में विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में जिला प्रभारी शिवनाथ यादव की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी, हस्तलिपि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मां. अनिल सिंह मेजर, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतनारायण सिंह, पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोयल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय मुरली मनोहर सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक एकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री अशोक सिंह एवं शशिकांत गर्ग, जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा, देवधन बिंझिया, राजेश्वर तिवारी, ललित गोयल, अशोक अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास, आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय श्याम, विधानसभा प्रभारी बी.एल. वन मनीबगा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, सत्यनारायण पैकरा, सुनील साहू, ठाकुर पैकरा, हरीश राजवाड़े, जगसाय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष परहित बैस, राजेश तिवारी, सुभाष राजवाड़े, मोहन शर्मा सहित शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलओ-2 की उपस्थिति में कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ।
कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों, कार्यकर्ता दायित्वों, जनसंपर्क विस्तार एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने आयोजन को सफल एवं प्रभावशाली बनाया।


