बलरामपुर:–बीते दिनों नटवरलाल बेनीमाधव द्वारा संचालित श्री बेनीमाधव भारत पेट्रोलियम पंप के संबंध में फर्जी दस्तावेजों के जरिए संचालन किए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। आरोप था कि ग्रामीण पेट्रोल पंप को नियमों के विपरीत स्टेट हाईवे पर संचालित किया जा रहा है तथा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और जिला प्रशासन को गुमराह किया गया।
जैसे ही बीपीसीएल और कलेक्टर बलरामपुर द्वारा मामले की जांच बैठाने की चर्चा शुरू हुई, वैसे ही पेट्रोल पंप संचालक हरकत में आ गया। बताया जा रहा है कि अब पंप के बगल में मनमाने तरीके से ग्रामीण सड़क निकाली जा रही है, ताकि कागजी खामियों को ढककर अपने पक्ष को मजबूत किया जा सके।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन ऐसे कथित नटवरलाल पर कब तक सख्त कार्रवाई करता है, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संचालित पंप को कब बंद कराया जाता है और जिम्मेदार लोगों को सलाखों के पीछे कब भेजा जाता है।


