बसदेई चौकी क्षेत्र में शराब के नशे में लोगों को दे रहा था जान से मारने की धमकी, पुलिस की तत्पर कार्रवाई
सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र में एक युवक द्वारा तलवार लहराकर लोगों को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि बसदेई क्षेत्र में एक युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। वह राह चलते लोगों को रोककर गाली-गलौज कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी हाथ में लोहे की तलवार लहराते हुए मिला। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान दिनेश सोनवानी (32 वर्ष), निवासी कुंवरपुर, चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे 24 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने आरोपी को 6 अप्रैल 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी


