रायपुर/सूरजपुर, 2 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरगुजा संभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रांतीय आम सभा के दौरान टाउन हॉल रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने संघ के संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए नई संभागीय कार्यकारिणी का गठन किया। यह गठन प्रदेश महामंत्री (सरगुजा) आनंद यादव की अनुशंसा के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।
नई कार्यकारिणी में दिनेश कुमार कश्यप को संभागीय अध्यक्ष, राजेश्वर सिंह को कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष, सुधीर कुमार राणा एवं राहुल कुमार यादव को संभागीय उपाध्यक्ष, चन्द्रदेव चक्रधारी को संभागीय सचिव, रामजनम यादव को संभागीय कोषाध्यक्ष तथा योगेश कुमार को संभागीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बुजेश बिसेन को स्वास्थ्य विभाग तथा विक्रम मिरी को आदिवासी जाति कल्याण विभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संघ ने विश्वास जताया है कि नई टीम कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा और प्रदेश महामंत्री आनंद यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इधर, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, सूरजपुर के जिला अध्यक्ष मनीष दीपक साहू, जिला सचिव महेश पैकरा एवं अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नई संभागीय कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम कर्मचारियों के हितों की आवाज को और मजबूती से उठाएगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।


