CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर विधानसभा में उठा सवाल रामकुमार टोप्पो ने खाद्य मंत्री से…
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर विधानसभा में उठा सवाल रामकुमार टोप्पो ने खाद्य मंत्री से…
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर विधानसभा में उठा सवाल रामकुमार टोप्पो ने खाद्य मंत्री से…

Last updated: March 16, 2026 3:20 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

छत्तीसगढ़ / रायपुर
दिनांक – 16 मार्च 2026

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने खाद्य मंत्री से मांगी कई अहम जानकारियां।


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पूरी तरह डिजिटल बनाने के मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री से इस संबंध में कई महत्वपूर्ण सवाल पूछते हुए हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी मांगी।
विधानसभा में सवाल रखते हुए विधायक टोप्पो ने पूछा कि छत्तीसगढ़ में राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए सरकार की क्या योजना है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि हितग्राहियों की शिकायत दर्ज कराने के लिए कौन-सा टोल फ्री नंबर उपलब्ध है और क्या राशन दुकानों में खाद्यान्न पहुंचने की सूचना लाभार्थियों को एसएमएस के माध्यम से दी जाती है या नहीं।
उन्होंने सरकार से यह भी जानकारी मांगी कि यह डिजिटल प्रक्रिया राज्य के किन-किन क्षेत्रों में शुरू की जा चुकी है और इसे पूरी तरह लागू करने की दिशा में क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही विधायक टोप्पो ने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों को लेकर भी कई अहम सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्षेत्र की कितनी उचित मूल्य दुकानों में मांग के आधार पर खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई हैं। साथ ही यह भी पूछा कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र की कितनी राशन दुकानों में ई-पास मशीनें स्थापित की गई हैं।
विधायक ने बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि किसी हितग्राही का बायोमेट्रिक सत्यापन असफल हो जाता है, तो राशन वितरण के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2023 से 2025 तक के दौरान खाद्यान्न से जुड़े मामलों में जमाखोरी और मिलावटखोरी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की संख्या तथा दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और लगाए गए दंड की जानकारी भी मांगी।
साथ ही विधायक टोप्पो ने यह भी पूछा कि खाद्यान्न की चोरी या लीकेज को रोकने के लिए सरकार द्वारा कौन-कौन सी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
सीतापुर विधायक द्वारा उठाए गए इन सवालों के बाद अब यह देखने वाली बात होगी कि राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article धान खरीदी केंद्र में बड़ा खेल! पानी डालकर भिगोया जा रहा था धान, वजन बढ़ाने की साजिश का आरोप
Next Article उत्तरप्रदेश में दबिश देकर अमानत में खयानत मामले के फरार आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस किया गिरफ्तार।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

Veilig spelen zonder beperkingen in het bestes casino zonder cruks
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
No Waiting Time Meets Low Stakes: Navigating Online Casinos with Minimal Deposits and Instant Withdrawals
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
Video pokies bring a fresh sense of pace to New Zealand online gaming sessions
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
Panduan Memilih Platform Slot Online Unggulan
छत्तीसगढ़ May 5, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account