CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: मनरेगा के काम में मशीनों का इस्तेमाल! धूमाडांड पंचायत में गहरीकरण तालाब कार्य को लेकर सरपंच-सचिव पर मनमानी के आरोप..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > मनरेगा के काम में मशीनों का इस्तेमाल! धूमाडांड पंचायत में गहरीकरण तालाब कार्य को लेकर सरपंच-सचिव पर मनमानी के आरोप..
अपराधछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

मनरेगा के काम में मशीनों का इस्तेमाल! धूमाडांड पंचायत में गहरीकरण तालाब कार्य को लेकर सरपंच-सचिव पर मनमानी के आरोप..

Last updated: March 15, 2026 2:53 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


सूरजपुर/प्रतापपुर
जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम पंचायत धूमाडांड में मनरेगा के तहत स्वीकृत गहरीकरण तालाब के कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मनरेगा के नियमों को दरकिनार करते हुए पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा मजदूरों से काम कराने के बजाय जेसीबी और ट्रैक्टर जैसी मशीनों से काम कराया जा रहा है, जिससे गांव के गरीब मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें काम की तलाश में बाहर पलायन न करना पड़े। लेकिन ग्राम पंचायत धूमाडांड में इसके उलट स्थिति देखने को मिल रही है। यहां गहरीकरण तालाब का कार्य मशीनों से कराया जा रहा है, जिससे गांव के मजदूरों का हक मारा जा रहा है और उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।


ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में स्वीकृत कार्यों को मजदूरों के माध्यम से कराने के बजाय जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर तेजी से काम कराया जा रहा है। इससे मनरेगा योजना की मूल भावना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में मनमाने ढंग से काम कराया जा रहा है और गरीब मजदूरों को काम से वंचित कर दिया गया है।
गांव के कई लोगों का कहना है कि उन्हें रोजगार नहीं मिलने के कारण मजबूरी में यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में मजदूरी करने के लिए जाना पड़ रहा है। जबकि गांव में ही मनरेगा के तहत काम उपलब्ध होना चाहिए था।

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मनरेगा के कार्यों में मशीनों का उपयोग कर मजदूरों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, तो यह सीधे-सीधे केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर पलीता लगाने जैसा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत धूमाडांड में चल रहे गहरीकरण तालाब कार्य की जांच कराई जाए और यदि मशीनों से काम कराने की पुष्टि होती है तो सरपंच और सचिव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं ग्रामीणों को मनरेगा के तहत उनका अधिकार दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच करता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की मोटरसाइकिल बरामद..
Next Article पटवारियों के बाद अब बाबुओं की बारी? बलरामपुर जिले में वर्षों से जमे राजस्व कर्मचारियों के तबादले की उठी मांग।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

Беспрецедентные множители в древнегреческом замке получи до х5000 от ставки в olimp casino, играя в – копія
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
Speedy Payouts and Seamless Play Shape Expectations Around Casino Fast Withdrawal
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
Navigating new casinos online reveals fresh challenges and surprises for casual players
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
888starz kirish orqali onlayn kazinoda oddiylik va qulaylikni his qilish imkoniyati
छत्तीसगढ़ May 5, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account