CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: महिला दिवस पर बिश्रामपुर में महिलाओं का हुआ भव्य सम्मान, समाज सेवा व उत्कृष्ट कार्यों के लिए 12 महिलाओं को किया गया सम्मानित..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > महिला दिवस पर बिश्रामपुर में महिलाओं का हुआ भव्य सम्मान, समाज सेवा व उत्कृष्ट कार्यों के लिए 12 महिलाओं को किया गया सम्मानित..
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

महिला दिवस पर बिश्रामपुर में महिलाओं का हुआ भव्य सम्मान, समाज सेवा व उत्कृष्ट कार्यों के लिए 12 महिलाओं को किया गया सम्मानित..

Last updated: March 9, 2026 2:59 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


बिश्रामपुर  8 मार्च
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिश्रामपुर स्थित सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन के सेमिनार हॉल में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान कुमारी पार्वती दीदी (ब्रह्माकुमारी), कुमारी झरना पाल दीदी, श्रीमती पूजा साहू, श्रीमती इग्नेशिया तिग्गा, श्रीमती उर्मिला साहू, श्रीमती गंगादेवी साहू, श्रीमती चंपा शाह, श्रीमती लखविंदर कौर, श्रीमती मनिता चौधरी, श्रीमती रमिता सिंह, श्रीमती गिरिजा सिंह तथा श्रीमती इंदु राजवाड़े को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए संस्था के अध्यक्ष विजयराज अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी की दीदी कुमारी पार्वती जी ने विद्यार्थियों को मदर टेरेसा के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग सुनाते हुए सेवा, त्याग और समर्पण की भावना के साथ समाज में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नारी में अपार शक्ति है और यदि वह सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तो समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है।
इस अवसर पर पूजा साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी इसी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है और आज ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन विकास के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं।
वहीं मनिता चौधरी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और यदि उन्हें सही अवसर व प्रोत्साहन मिले तो वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

चंपा शाह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और स्वावलंबन को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए, जिससे वे स्वयं के साथ-साथ समाज को भी नई दिशा दे सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष विजयराज अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन लगातार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था के विभिन्न प्रकल्पों में 80 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी महिलाएं हैं, जो अपनी मेहनत, लगन और सेवाभाव से संस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर बीएमएस के महेश गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने भी महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में वीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में कॉलेज की शिक्षिकाओं प्रीति, रिंकी एवं अनुराधा का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ तिवारी ने किया, जबकि अंत में तुलेश्वर प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पति ने रंगे हाथों पकड़ा; वाड्रफनगर में शिक्षक गिरफ्तार..
Next Article नशीले इंजेक्शन का अवैध परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

अक्षय तृतीया  पर जिले में 10 बाल विवाह रोके गए, कलेक्टर के निर्देश पर सक्रिय रहा उड़नदस्ता दल
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 22, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन समिति (DLTC) की बैठक सम्पन्न
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 22, 2026
“सूरजपुर में मिली अज्ञात महिला की लाश, 54 वर्षीय मृतिका की पहचान के लिए पुलिस की अपील”
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 22, 2026
“रात 11:30 बजे बारात में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने पिकअप सहित सिस्टम किया जब्त”
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग April 22, 2026

कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account