CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: 77वां गणतंत्र दिवस पर अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में ध्वजारोहण कर सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने जिलेवासियों को किया संबोधित
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > 77वां गणतंत्र दिवस पर अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में ध्वजारोहण कर सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने जिलेवासियों को किया संबोधित
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

77वां गणतंत्र दिवस पर अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में ध्वजारोहण कर सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने जिलेवासियों को किया संबोधित

Last updated: January 26, 2026 8:56 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न थीम पर आधारित निकाली गई आकर्षक झांकी

स्कूली छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति

उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

वीर शहीदों के परिजनों का सम्मान कर, सादगी पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

सूरजपुर/26 जनवरी 2026 आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर  सूरजपुर जिले में अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य अतिथि सांसद श्री चिंतामणी महाराज द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात परेड की सलामी लेकर मुख्य अतिथि ने जिले वासियों के लिए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम स्थल पर शॉल व श्रीफल देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद के परिवारों का सम्मान भी किया गया और सादगी पूर्वक गणतंत्र दिवस के इस पर्व को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा आकाश में शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कपोत एवम रंगीन गुब्बारे भी छोडे़ गये।


 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री चिंतामणी  महाराज द्वारा ठीक सुबह 09 बजे ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात परेड की सलामी ली गई। मुख्य अतिथि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आम जनता के नाम के संदेश का वाचन किया व साथ ही एकता और अखंडता का संदेश दिया।
इस समारोह में राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया।

परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सैनिक बल पुरूष, नगर सैनिक बल महिला, एनसीसी बालक, स्काउड गाईड बालक एवं बालिका , एन एस एस शामिल थे। इसके पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न थीम पर छत्तीसगढ़ की प्रगति पर आधारित आकर्षक झांकी भी निकाली गई। इस दौरान विकसित भारत जी राम जी, स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु पर आधारित झांकी, महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन शक्ति सखी वन स्टॉप सेंटर , वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत वन्य जीव संरक्षण, अग्निशमन विभाग द्वारा जनसुरक्षा के लेकर, जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल , आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति, कृषि विभाग अंतर्गत प्राकृतिक एवं उन्नत खेती, उद्यानिकी विभाग अंतर्गत , स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शिक्षा का विकास , creda विभाग द्वारा सौर ऊर्जा प्रदाय योजना तथा सीएसपीडीसीएल अंतर्गत पीएम सूर्यघर योजना को लेकर झांकी का प्रदर्शन किया गया।



इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों कि छात्रों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत  एवं सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति भी की गई।

इसके साथ साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। गणतंत्र दिवस की इस पावन समारोह में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश देवांगन ,  अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले व अन्य जनप्रतिनिधि और जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र छात्राएं, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में सूरजपुर जिले के निवासी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article 77वां गणतंत्र दिवस पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने किया ध्वजारोहण
Next Article हर्षोल्लास और देशभक्ति के रंग में रंगा पीएमश्री आत्मानंद विद्यालय बतरा, धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account