CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: अवैध वसूली और वजन घोटाले का अड्डा बनी सूरजपुर कृषि उपज मंडी
किसानों की मेहनत पर दिनदहाड़े डाका, प्रशासनिक संरक्षण का आरोप
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > अवैध वसूली और वजन घोटाले का अड्डा बनी सूरजपुर कृषि उपज मंडी
किसानों की मेहनत पर दिनदहाड़े डाका, प्रशासनिक संरक्षण का आरोप
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अवैध वसूली और वजन घोटाले का अड्डा बनी सूरजपुर कृषि उपज मंडी
किसानों की मेहनत पर दिनदहाड़े डाका, प्रशासनिक संरक्षण का आरोप

Last updated: January 22, 2026 7:51 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


सूरजपुर
जिले की कृषि उपज मंडी सूरजपुर इन दिनों किसानों के लिए राहत नहीं बल्कि लूट का केंद्र बनती जा रही है। मंडी में नियम-कानूनों को पूरी तरह ताक पर रखकर खुलेआम अवैध वसूली और वजन में हेराफेरी की जा रही है। हालात यह हैं कि मंडी प्रशासन की मिलीभगत से किसानों को हर मोर्चे पर शोषण का शिकार होना पड़ रहा है।
मंत्री के स्पष्ट आदेशों के बावजूद मंडी समिति द्वारा प्रति बोरी निर्धारित 40 किलो 700 ग्राम की जगह जबरन 41 किलो 150 ग्राम से लेकर उससे भी अधिक धान भरवाया जा रहा है। यह सीधे तौर पर किसानों की फसल और मेहनत की चोरी है। नियमों के अनुसार धान भरने की जिम्मेदारी मंडी समिति की है, लेकिन यहां किसान खुद बोरियां भरने को मजबूर हैं, मानो सरकारी मंडी नहीं बल्कि निजी ठेकेदारी चल रही हो।


यहीं नहीं, किसानों को दी जाने वाली बोरियों के बदले भी खुलेआम नकद वसूली की जा रही है। धान की नमी जांच के लिए लगाए गए नमी मापक यंत्र भी भ्रष्टाचार का हथियार बन चुके हैं। किसानों का आरोप है कि बिना पैसे दिए न जांच होती है और पैसे देने के बाद कई बार जांच किए बिना ही धान आगे बढ़ा दिया जाता है। इससे न केवल किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि पूरे खरीदी तंत्र की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
किसानों की सुविधा के नाम पर बनाए गए विश्राम गृह पर ताला लटका हुआ है, जिससे मंडी प्रशासन की असली मंशा उजागर होती है। दूर-दराज से आए किसान दिन-रात खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर हैं, जबकि सुविधाएं कागजों में मौजूद हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह सब खुलेआम हो रहा है, तो क्या यह पूरा खेल किसी संरक्षण में चल रहा है?
मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब शिकायत मिलने पर तहसीलदार सूर्यकांत साय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर पंचनामा तैयार किया। अब देखना यह है कि इतने स्पष्ट सबूतों के बावजूद क्या जिम्मेदारों पर बड़ी और निर्णायक कार्रवाई होती है या मामला फाइलों में दबा दिया जाएगा।
किसानों ने इस अवैध वसूली और वजन घोटाले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है। सवाल साफ है
क्या किसानों को न्याय मिलेगा या मंडी में लूट का यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article झपटमारी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार ₹24 हजार नगद व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, कुल मशरुका ₹75 हजार
Next Article लखनऊ में दरिंदगी की हदें पार: कमरे में घुसकर युवती से गैंगरेप, ‘भयमुक्त UP’ के दावे पर बड़ा सवाल।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account