CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: ज्ञानोदय मूकबधिर विद्यालय के दिव्यांग बच्चे कौशल प्रशिक्षण से बन रहे आत्मनिर्भर–लोकेश कावड़िया, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > ज्ञानोदय मूकबधिर विद्यालय के दिव्यांग बच्चे कौशल प्रशिक्षण से बन रहे आत्मनिर्भर–लोकेश कावड़िया, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम..
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

ज्ञानोदय मूकबधिर विद्यालय के दिव्यांग बच्चे कौशल प्रशिक्षण से बन रहे आत्मनिर्भर–लोकेश कावड़िया, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम..

Last updated: January 10, 2026 7:06 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


बिश्रामपुर:– छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया का बुधवार को बिश्रामपुर स्थित ज्ञानोदय मूकबधिर विद्यालय में आगमन हुआ। इस अवसर पर उनके साथ निगम के डायरेक्टर हरेन्द्र पटेल भी उपस्थित रहे। विद्यालय पहुंचने पर संस्था के अध्यक्ष विजयराज अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।
विद्यालय के मुख्य द्वार पर श्रवणबाधित बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की गतिविधियों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अतिरिक्त समय में हस्तशिल्प सामग्री निर्माण कर रहे हैं। बच्चों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कावड़िया ने उनकी सराहना की और कहा कि यह प्रयास दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरणादायी है।

अपने उद्बोधन में लोकेश कावड़िया ने कहा कि ज्ञानोदय मूकबधिर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बीकानेर (राजस्थान) एवं रायपुर में आयोजित दिव्यांगजन कौशल विकास शिविरों में भाग लेकर स्वयं को दक्ष बनाया है और आज वे स्वरोजगार की ओर अग्रसर हैं। विद्यालय में शिक्षा, प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाएं सराहनीय हैं तथा पूरा स्टाफ समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से कौशल विकास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि दिव्यांगजन स्वरोजगार हेतु 50 लाख रुपये तक का ऋण निगम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी को संबंधित कार्य का प्रशिक्षण नहीं है तो शासन द्वारा प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विजयराज अग्रवाल ने विद्यालय की स्थापना की पृष्ठभूमि एवं वर्तमान गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी सिलाई-कढ़ाई, नेल आर्ट, गजरा मेकिंग, लिप्पन आर्ट, वॉल पुट्टी आर्ट, हर्बल लिप बाम, साबुन निर्माण, एलोवेरा बेस साबुन, कैंडल मेकिंग जैसी विधाओं से आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए शीघ्र ही एक सेमिनार आयोजित कर उन्हें स्वरोजगार योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान लोकेश कावड़िया ने विद्यालय के बच्चों के साथ समय बिताया और उनके कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ सिद्धार्थ तिवारी, तुलेश्वर प्रताप सिंह जायसवाल, रक्षा अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article मीडिया में वायरल खबर का असर हिट एंड रन में विधायक रेणुका सिंह का बेटा लक्की सिंह आखिरकार गिरफ्तार, दो दिन तक क्यों चुप रही पुलिस?
Next Article DMF घोटाले की जांच – 40% रिश्वत लेने तक का आरोप लगा वित्तीय वर्ष 2024-25 में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account