CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: कोल ब्लॉक विरोध ने लिया हिंसक रूप, पुलिस टीम पर हमला एसडीओपी–टीआई सहित 10 जवान घायल, बस-जीप-एंबुलेंस में आगजनी।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अन्य राज्य > कोल ब्लॉक विरोध ने लिया हिंसक रूप, पुलिस टीम पर हमला एसडीओपी–टीआई सहित 10 जवान घायल, बस-जीप-एंबुलेंस में आगजनी।
अन्य राज्यअपराधछत्तीसगढ़देश

कोल ब्लॉक विरोध ने लिया हिंसक रूप, पुलिस टीम पर हमला एसडीओपी–टीआई सहित 10 जवान घायल, बस-जीप-एंबुलेंस में आगजनी।

Last updated: December 27, 2025 3:14 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोयला खदान के विरोध में चल रहा धरना सोमवार को हिंसक झड़प में बदल गया। सेक्टर-1 कोल ब्लॉक के अंतर्गत भौराभांठा क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 दिसंबर 2025 को आयोजित जनसुनवाई के विरोध में कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 ग्रामों के ग्रामीण 12 दिसंबर से धरने पर बैठे हुए थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 300 ग्रामीण सड़क पर बैठकर आवागमन बाधित कर रहे थे। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समझाइश दी गई, जिसके बाद ग्रामीण धरना स्थल पर लौट गए।

हालांकि दोपहर करीब ढाई बजे अचानक स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ ने बैरियर तोड़ते हुए पुलिस बल पर पत्थरबाजी और लाठीचार्ज कर दिया। इस हमले में एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा, तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम और एक आरक्षक को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा महिला आरक्षक सहित कुल 10 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उग्र भीड़ ने मौके पर खड़ी पुलिस बस, जीप और एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। कई अन्य शासकीय वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इसके बाद भीड़ कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) की ओर बढ़ गई, जहां कन्वेयर बेल्ट, दो ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों में आगजनी की गई और कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।


बताया जा रहा है कि जब विधायक लैलूंगा विद्यावती सिदार, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, तब भीड़ और अधिक उग्र हो गई तथा एचपी प्लांट के भीतर घुसकर आगजनी की गई।


घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है। जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था बहाल होने तक इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सरगुजा में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर गिरफ्तार, मुचलके पर रिहा
Next Article पिकअप में ठूँस-ठूँसकर मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

A Practical Guide to 1xBet Online Casino
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Eenvoud en overzichtelijkheid maken het beste online casino toegankelijk voor nieuwe spelers
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Как выбрать надежное онлайн казино: советы для новичков
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Kasyno internetowe z niskim depozytem top 10 stron.422
छत्तीसगढ़ May 6, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account