चेहरा बेरहमी से कुचला, पहचान मिटाने की कोशिश, इलाके में दहशत।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। चंदौरा थाना क्षेत्र के पहीया घाट पेंडारी रोड के जंगल में एक अज्ञात महिला की निर्मम हत्या कर शव फेंक दिया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
रविवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच सड़क किनारे जंगल में महिला की लाश देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। शव की हालत इतनी भयानक थी कि उसे देखकर हर कोई सहम गया।
पहचान मिटाने की साजिश?
वीडियो में देख कर ऐसा प्रतीत हुआ कि महिला के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया है, जिससे उसकी पहचान करना लगभग नामुमकिन हो गया है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई है और सबूत छूपाने के लिए शव को जंगल में लाकर फेंका गया।
https://www.facebook.com/share/v/1APXDXfnW8/
सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ी सनसनी घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे इलाके में और ज्यादा दहशत का माहौल बन गया है। लोग महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस मौके पर, फोरेंसिक टीम जांच में जुटेगी सूचना मिलते ही चंदौरा थाना प्रभारी मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य संकलन कर विस्तृत जांच करेगी।
अब तक नहीं हुई मृतका की पहचान।
पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है कि महिला कौन थी, कहां की रहने वाली थी और किस परिस्थिति में उसकी इतनी बेरहमी से हत्या की गई। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों में भय, जल्द गिरफ्तारी की मांग इस जघन्य वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।
ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल इतना ही बन रहे CGN 24 के साथ बहुत जल्द पूरे तथ्यों के साथ खबर में आगे का अपडेट मिलेगा।


