CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सरगुजा के होनहार कृतश मिश्रा से एसएसपी व एएसपी की मुलाकात, NDA चयन पर दी बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > सरगुजा के होनहार कृतश मिश्रा से एसएसपी व एएसपी की मुलाकात, NDA चयन पर दी बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सरगुजा के होनहार कृतश मिश्रा से एसएसपी व एएसपी की मुलाकात, NDA चयन पर दी बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Last updated: December 19, 2025 2:40 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 



अम्बिकापुर | सरगुजा | 19 दिसंबर 2025
जिला सरगुजा के लिए गौरव का विषय बने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के प्रशिक्षणार्थी कृतश मिश्रा से आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अम्बिकापुर में आयोजित इस आत्मीय मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने कृतश मिश्रा को NDA में चयन एवं प्रशिक्षण पूर्ण कर अम्बिकापुर आगमन पर बधाई, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि कृतश मिश्रा, सैनिक स्कूल अम्बिकापुर से चयनित होकर देश की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़गवासला (पुणे) में अध्ययनरत हैं। वे वर्तमान में NDA में प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण कर बी-टेक की पढ़ाई कर रहे हैं। तीन वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत उन्हें हैदराबाद में आगे की उच्चस्तरीय सैन्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

कृतश मिश्रा, पुलिस विभाग में प्रभारी साइबर सेल अम्बिकापुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री अजीत कुमार मिश्रा के पुत्र हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल अम्बिकापुर से अपनी हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद NDA की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि सरगुजा जिले का नाम भी रोशन किया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कृतश जैसे होनहार युवा अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति का प्रतीक हैं और आने वाले समय में वे भारतीय सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर राष्ट्र सेवा करेंगे। यह उपलब्धि जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह मुलाकात न केवल एक प्रतिभाशाली छात्र के सम्मान का अवसर रही, बल्कि युवाओं को राष्ट्र सेवा की ओर प्रेरित करने वाला संदेश भी साबित हुई।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सरगुजा पुलिस की अनूठी पहल: गांधी स्टेडियम में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा, यातायात नियम व नशामुक्ति का संदेश
Next Article कड़कती ठंड में सेवा की गर्माहट, लक्ष्मीपुर के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान अलख सामाजिक गुणवत्ता मंच की अनुकरणीय पहल…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
छत्तीसगढ़ देश राजनीति सरगुजा संभाग March 20, 2026
HDFC Bank में ‘नैतिक संकट’! चेयरमैन का अचानक इस्तीफा, शेयर 5% तक गिरे अंदरूनी सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ देश विदेश March 20, 2026
धरमजयगढ़ में कोर्ट भवन निर्माण को लेकर बवाल: पुलिस कॉलोनी की महिलाओं और वकीलों के बीच तीखा विवाद, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026
न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा साथ ही साथ अर्थ दंड से भी दंडित किया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account