CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सरगुजा पुलिस की अनूठी पहल: गांधी स्टेडियम में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा, यातायात नियम व नशामुक्ति का संदेश
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > सरगुजा पुलिस की अनूठी पहल: गांधी स्टेडियम में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा, यातायात नियम व नशामुक्ति का संदेश
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सरगुजा पुलिस की अनूठी पहल: गांधी स्टेडियम में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया साइबर सुरक्षा, यातायात नियम व नशामुक्ति का संदेश

Last updated: December 19, 2025 2:38 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सरगुजा 19 दिसंबर 2025
विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा नशे के दुष्प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा गांधी स्टेडियम, अम्बिकापुर में ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस रचनात्मक और जन-जागरूकता आधारित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस आयोजन की आधिकारिक शुरुआत 04 दिसंबर 2025 से की गई थी, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और सामाजिक समझ को कैनवास पर उतारते हुए साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों पर आधारित प्रभावशाली चित्र तैयार किए। प्रदर्शनी के माध्यम से इन चित्रों को आमजन के लिए प्रदर्शित किया गया, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों को सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श एवं जागरूकता का अवसर मिला।

वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों (CPS), नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (IPS) एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की सराहना करते हुए उनके संदेशों की जानकारी ली।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने कहा कि ऐसे जागरूकता आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहायक होते हैं और भविष्य में इन्हें ग्रामीण अंचलों व अन्य जिलों में भी विस्तार देने की आवश्यकता है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिचायक बताते हुए इसे जन-जागरूकता की एक प्रभावी पहल करार दिया।

प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित
प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर प्रतिभागियों का चयन किया गया।

महाविद्यालय स्तर: पल्लवी व्यापारी, विशाखा एवं मार्था मिंज

हाई स्कूल स्तर: अक्षिता डबराल, अनुष्का सिंह एवं राधिका ठाकुर

मिडिल स्कूल स्तर: स्वाथिल गुप्ता, काव्या केशरी एवं सार्थक गुप्ता


चयनित विद्यार्थियों को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सामूहिक सहयोग से सफल आयोजन
आयोजन एवं प्रदर्शनी के संचालन में साइबर वॉलंटियर्स की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं समन्वय में अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, बसंत श्रीवास्तव, श्रुति तिवारी, नवा विहान नशा मुक्ति केंद्र के संयोजक श्री मंगल पांडेय, श्रीमती सुनिधि शुक्ला एवं श्री संतोष विश्वकर्मा का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता दास एवं उप निरीक्षक श्री अभय तिवारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिले के प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों, स्थानीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर की NCC इकाई तथा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अम्बिकापुर की NSS इकाई ने भी सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सामाजिक जागरूकता का एक सशक्त मंच साबित हुआ, जिसने समाज में सकारात्मक संदेश देने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सरगुजा में अनैतिक देह व्यापार का बड़ा खुलासा, होटल मैनेजर-कर्मचारी सहित महिला गिरफ्तार।
Next Article सरगुजा के होनहार कृतश मिश्रा से एसएसपी व एएसपी की मुलाकात, NDA चयन पर दी बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

Bonus rounds that keep the reels turning in Play’n GO’s most engaging pokies
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Как выбрать надежное онлайн казино в 2024 году
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
A Practical Guide to 1xBet Online Casino
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Eenvoud en overzichtelijkheid maken het beste online casino toegankelijk voor nieuwe spelers
छत्तीसगढ़ May 6, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account